फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Land survey started to make New Muzaffarnagar a commercial station

Muzaffarnagar News: चरथावल (मुजफ्फरनगर) - न्यू मुजफ्फरनगर को व्यावसायिक स्टेशन बनाने के लिए भूमि का सर्वेक्षण शुरू

Wed, 01 Nov 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 01 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Land survey started to make New Muzaffarnagar a commercial station
- फ्रेट कॉरिडोर के दमदार ट्रैक पर दो मालगाड़ियों को लेकर दौड़ सकेंगे इंजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। डेडिकेटेड फ्रेट रेल कॉरिडोर पर भारतीय रेल लाइन से दोगुनी क्षमता से तैयार किया गया है। इस पर 1500 मीटर लंबी मालगाड़ी 100 किमी प्रति घंटा की क्षमता से दौड़ सकेगी। पीनना में न्यू मुजफ्फरनगर में व्यावसायिक स्टेशन बनाना प्रस्तावित है। इसके लिए नए सिरे से भूमि के लिए सर्वेक्षण शुरू किया जा रहा है।
भारतीय रेल लाइन से अलग बने फ्रेट कॉरिडोर को आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। पुराने ट्रैक पर सिर्फ एक मालगाड़ी चल सकती है। नए कॉरिडोर पर मालगाड़ी दोगुनी क्षमता के भार को लेकर राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर 100 किमी तक दौड़ सकेगी। कॉरिडोर पर पुल और ट्रैक दमदार क्षमता का बना है। दो मालगाड़ी ( लाॅन्ग हॉल ट्रेन) को लेकर दौड़ सकेगी। ट्रैक पर पुलों को 32 टन एक्सल के तैयार किया है। इस ट्रैक पर डेढ़ किमी लंबी मालगाड़ी पूरी रफ्तार के साथ दौड़ेगी। नई डिजाइन से बनाए ट्रैक पर पहले की अपेक्षा गंतव्य तक माल पहुंचाने में एक चौथाई समय लगेगा।
विज्ञापन

कॉरिडोर पर सिर्फ मालगाड़ी चलेगी। पंजाब, हरियाणा में तैयार उत्पाद दक्षिण भारत में कम समय में पहुंच सकेगा। हरियाणा और पंजाब में पावर प्लांट पर दक्षिण भारत से कोयला आसानी से पहुंचेगा। वहीं, डीपी चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आला अफसरों को अवगत कराया गया है। ताकि रेल कॉरिडोर पर सिग्नल व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू मुजफ्फरनगर के लिए भूमि का सर्वेक्षण शुरू
रेल कॉरिडोर पर मुजफ्फरनगर में पीनना में न्यू मुजफ्फरनगर स्टेशन बनाया है। डीएफसीसीआई जिले में कॉमर्शियल स्टेशन बनाने की कवायद में जुटा है। बुधवार को दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस में मुजफ्फरनगर के अलावा मेरठ कैंट और गुलावठी बुलंदशहर स्टेशन को व्यावसायिक बनाने का प्रस्ताव पर कार्य शुरू किया गया है। सीपीएम पवन कुमार का कहना है न्यू मुजफ्फरनगर स्टेशन को कॉमर्शियल मकसद से उपयोग करने के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है। भूमि मिलने पर जल्द सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी होगी। जिले का गुड़, खांडसारी उद्योग एशिया में जाना जाता है। इसके अलावा किसानों द्वारा तैयार फल और सब्जी को पैकिंग के जरिए दूरस्थ प्रांतों में ले जाया जा सकेगा। सीमेंट आदि की वैगन भी उतरने की सुविधा मिलेगी। पीनना के आसपास का क्षेत्र आर्थिक रूप से उन्नत होगा।


विद्युतीकरण के लिए तीन आपूर्ति बाधित
टपरी से मुजफ्फरनगर तक 132 केवी की लाइन पर तार बिछ़ाने के लिए कुटेसरा एवं बधाई कलां फीडर पर आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर ग्रिड के डिप्टी मैनेजर अभिवन गुप्ता ने बताया डेडिकेटेड रेल काॅरिडोर पर विद्युतीकरण के लिए तार लगाए जा रहे हैं। दोनों फीडरों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक तीन दिन आपूर्ति बाधित रहेगी। लाइन पर आखलौर खेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed