{"_id":"62ed58a3bc976b25c46d4c09","slug":"lakhs-stolen-in-three-houses-including-retired-soldiers-muzaffarnagar-news-mrt599957388","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी सहित तीन घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी सहित तीन घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव फलौदा में एक ही रात में रिटायर्ड फौजी सहित तीन घरों में चोरी कर ली गई। चोरों घरों से लाखों का माल व नकदी चोरी की गई है। पूर्व विधायक ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की और पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर घटना का जल्द खुलासा करने को कहा।
गांव में शुभम त्यागी व परिवार के सदस्य रात में घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और सेफ के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर व 1.07 लाख रुपये, पड़ोसी श्यामलाल त्यागी के घर से हजारों की नकदी चोरी कर ली। आइटीबीपी के सैनिक सुरेश त्यागी की मौत हो चुकी है। यहां पर उनकी पत्नी कौशल्या त्यागी अपने परिवार के साथ रहती है। वह फिलहाल रिश्तेदारी में गई है। घर पर उनका बेटा भानु है। वह भी बृहस्पतिवार रात में खाना खाकर चाचा के यहां सोने के लिए चला गया था। रात में उनके यहां से जेवरात व चांदी के सिक्के तथा मांगेराम के घर में घुसकर चोर गिरोह ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां पर जाग होने पर चोर भाग गए। बाद में सुबह के समय पता चला तो पूर्व विधायक भाजपा नेता प्रमोद उटवाल गांव में पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चोरों को पकड़ने की बातचीत की। शुभम त्यागी ने चोरी के बारे में पुलिस को तहरीर दी है। सीओ हेमंत कुमार व थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बोध ने गांव में जाकर जानकारी ली और चोरों का पकड़ने का आश्वासन दिया।