फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lakhs stolen from three houses in a single night

एक ही रात में तीन मकानों से लाखों की चोरी

Fri, 11 Nov 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from three houses in a single night
देवबंद। करंजाली गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण और नकदी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करते हुए शीघ्र वारदातों को खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि चोरों ने करंजाली निवासी कंवर सेन, पिंकू और पंकज के मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कंवर सेन के मकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर उससे कुछ दूरी पर पिंकू के मकान में घुस गए। यहां उन्होंने पिंकू का कमरा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे में रखे सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। तीसरा निशाना ग्रामीण पंकज का घर बना। चोरों ने यहां से कमरे में रखी अलमारी का ताला काटकर आभूषण, मोबाइल सहित नकदी चोरी कर ली। इस बीच पंकज की आंख खुली और उसने अलमारी का ताला टूटा देखा तो शोर मचा दिया। जिसके बाद अन्य चोरियों के बारे में पता चला। दिन निकलने पर ग्रामीण चोरों की तलाश में जंगलों में पहुंचे। जहां चोरों का तो कुछ पता नहीं चला। लेकिन एक खेत में पिंकू के घर से चोरी हुआ खाली बैग पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करते हुए शीघ्र घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों पर शक भी जताया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed