{"_id":"624de12e2542c43aea761d67","slug":"lakhs-stolen-from-bjp-leader-s-house-muzaffarnagar-news-mrt5834610168","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी
मीरापुर। क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा के घर में चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों तक पहुंचने की कवायद में जुटी है।
मीरापुर कस्बे के निकटवर्ती गांव कुतुबपुर में भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा व उनके भाई अनुराग तथा पिता राजवीर शर्मा व अन्य परिजन रहते हैं। अरविंद राज शर्मा के भाई अनुराग शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात उनका परिवार दूसरी मंजिल पर सो रहा था। चोर उनके मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे चार तोला सोने के आभूषण व चांदी के जेवरात तथा लगभग 80 हजार रुपये चोरी कर ले गए और खिड़की के रास्ते से ही फरार हो गए। सुबह अनुराग की पत्नी नीचे मकान में पहुंची तो चोरी का पता चला।
अनुराग ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने घर पर लगे सीसीटीवी देखे और घटना की जानकारी ली। अनुराग ने बताया कि उन्हें लगभग साढे़ चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी देखने से पता चला कि तीन चोर रात 12 बजे के आसपास मकान की खिड़की तोड़कर घर में घुसे और उसी रास्ते से चले गए। चोरों की तलाश शुरू कर दी है।