फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ladies on the road, jammed

शराब का ठेके के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, जाम लगाया 

Sun, 16 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 16 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ladies on the road, jammed
शराब ठेके के विरोध में हंगामा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर के गांव बोपाड़ा की महिलाओं ने शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर मंसूरपुर-शाहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब के अस्थाई ठेका पर ताला लगाते हुए उसका निर्माण भी रुकवा दिया। महिलाओं का कहना है कि वे सोमवार को मुख्यालय पर डीएम से मिलेंगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने एक अप्रैल को हाईवे पर स्थित सभी शराब के ठेकों को हटवा दिया था। हाईवे से शराब का ठेका हटवाने पर ठेकेदार ने मंसूरपुर पैठ बाजार में ठेका खोलने के लिए दुकान किराए पर लेकर उसमें काम शुुरू कर दिया था। मंसूरपुर के लोगों ने विरोध करते हुए दो दिन तक हंगामा किया था।
विज्ञापन


एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए शराब का ठेका बंद करा दिया था। इसके बाद ठेकेदार ने शाहपुर मार्ग पर गांव बोपाड़ा के समीप एक किसान की ट्यूबवेल में अस्थाई ठेका बना लिया। साथ ही सड़क किनारे किसान से जमीन खरीद कर उस जगह पर ठेका का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। जिसको लेकर गांव बोपाड़ा की महिलाओं में आक्रोश फैल गया। रविवार को गांव की महिलाओं ने शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर मंसूरपुर- शाहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और धरना देकर बैठ र्गइं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए शराब के अस्थाई ठेका पर ताला लगा दिया और निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया। तब कहीं जाकर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। ग्राम प्रधान के पुत्र अजयवीर ने बताया कि गांव की महिलाएं सोमवार में शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर डीएम से भी मिलने जाएंगी।

शराब की दुकानें हटी, धरना समाप्त 
चरथावल में शराब बंदी को लेकर एक सप्ताह से रोहाना तिराहे पर चल रहा धरना विधायक विजय कश्यप और एसडीएम सदर रेनू सिंह के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। तत्काल शराब की दुकानों को रोहाना तिराहे से हटवाकर मुजफ्फरनगर मार्ग पर संचालित कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।      
 
कस्बे में शराब बंदी के लिए सर्व समाज के लोग धरना दे रहे थे। दरअसल वर्तमान में जहां शराब की दुकानें संचालित हैं, उसी के निकट प्राच्य महादेव मंदिर स्थापित है। आए दिन शराब के शौकीनों द्वारा हंगामा करने की घटना से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। शराब का ठेका हटवाने के लिए बेमियादी धरने से प्रशासन भी परेशान था। रविवार को भाजपा एमएलए विजय कश्यप और एसडीएम सदर मौके पर पहुुंचीं। 

उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों को वर्तमान जगह से हटवाकर मुजफ्फरनगर मार्ग पर कहीं मानक का ख्याल रखते हुए संचालित कराया जाएगा। हालांकि वार्ता के दौरान कंपनी के कर्मचारी निरधना मार्ग पर दुकान बनाने के लिए 15 दिन की मोहलत मांग रहे थे। लेकिन प्रदर्शनकारी इस पर रजामंद नहीं हुए।


बाद में तत्काल दुकानों को अन्यत्र स्थापित करने पर सहमति बन गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग, सतेंद्र त्यागी, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, आचार्य योगेश, अंकित आर्य, दर्पण कंसल, आशीष आर्य, जुगनू त्यागी, अमन कुमार, प्रशांत आर्य, अनुज त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed