फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kushpuri agreed to persuade BJP leaders

भाजपा के मनाने पर मान गए कुशपुरी

Mon, 16 Nov 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kushpuri agreed to persuade BJP leaders
मुजफ्फरनगर: भाजपा कार्यालय पर वार्ता के दौरान एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा करते कुशपुरी? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा नेताओं के मनाने पर मान गए कुशपुरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा से विद्रोह कर एमएलसी स्नातक के लिए नामांकन करने वाले कुशपुरी अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा हाईकमान से हुई बातचीत के बाद कुशपुरी ने नामांकन वापसी का निर्णय लिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने कहा कि कुशपुरी ने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है। उन्होंने पार्टी की बात मानकर मान और सम्मान रखा है। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी आगे बढ़ाने का काम करती है।
गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कुशपुरी भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। बालियान ने कहा कि पार्टी ऐसे कार्यकर्ता को किसी कीमत पर खोना नहीं चाहती। संगठन के लोगों के मनाने पर कुशपुरी मान गए। कुशपुरी ने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। बालियान ने कहा कि यह चुनाव भाजपा जीत के लिए लड़ रही है। भाजपा का पूरा परिवार चुनाव को लेकर एकजुट है। कुशपुरी के मैदान में नहीं होने से यह चुनाव एकतरफा हो जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने कहा कि कुशपुरी ने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है। उनकी योग्यता और कार्यकुशलता पर प्रश्नचिह्न नहीं उठाया जा सकता। उन्होंने पार्टी की बात मानकर मान और सम्मान रखा है। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी आगे बढ़ाने का काम करती है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि कुशपुरी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमेशा पार्टी हित में काम किया है। चुनाव में भाजपा को सपोर्ट करने का उनका निर्णय पार्टी हित में बड़ा फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशपुरी ने कहा कि एमएलसी स्नातक का चुनाव अब से पहले कभी पार्टी के आधार पर नहीं हुआ है। उन्होंने यही सोच कर तैयारी की थी कि चुनाव दलगत राजनीति से ऊपर लड़ा जाएगा। भाजपा इस चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। पार्टी हाईकमान और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की बात को वह गिरा नहीं सकते। पूरी तैयारी के बाद भी वह नामांकन वापस लेंगे। दिनेश गोयल ने कुशपुरी का समर्थन देने पर आभार जताया। पार्टी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा का मंडल अध्यक्ष से लेकर सांसद और विधायक तक इस चुनाव में एकजुट है। पत्रकार वार्ता में विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊटवाल, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता, अश्वनी खंडेलवाल, देवव्रत त्यागी, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुखदर्शन बेदी, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, वैभव त्यागी, श्रीमोहन तायल, नितिन मलिक, सुधीर खटीक, विजय सैनी, संजय गर्ग, बिजेंद्र पाल, अमित चौधरी, साधना गुप्ता, सुषमा पुंडीर आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर: भाजपा कार्यालय पर वार्ता के दौरान एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा करते कुशपुरी।

मुजफ्फरनगर: भाजपा कार्यालय पर वार्ता के दौरान एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा करते कुशपुरी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed