फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kohli kept scoring runs in Mumbai, customers kept getting discounts

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मुंबई में रन बनाते गए कोहली, ग्राहकों को मिलती गई छूट

Fri, 03 Nov 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kohli kept scoring runs in Mumbai, customers kept getting discounts
क्रिकेट विराट कोहली के रन बनाने के ऑफर का लाभ उठाने पहुंचे प्रशंसक
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। टीम इंडिया के सितारे विराट कोहली के फैन शहर में नॉनवेज होटल संचालक ने विशेष ऑफर निकाला। श्रीलंका के खिलाफ कोहली जितने रन बनाएंगे, ग्राहकों को खाने में उतने प्रतिशत ही छूट मिलेगी। कोहली 88 रन बनाकर आउट हुए तो यहां पर ग्राहकों को इतने प्रतिशत ही छूट मिली।
विश्व कप में बृहस्पतिवार को भारत और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली के फैन नॉनवेज होटल संचालक राशिद कुरैशी ने विशेष ऑफर निकाला। उनका कहना था कि श्रीलंका के बीच चल रहे मुकाबले में विराट कोहली जितने रन बनाएंगे, ग्राहकों को चिकन बिरयानी की प्लेट पर उतने प्रतिशत की छूट दी जाएगी। होटल संचालक ने बताया कि पहले दिन 188 लोगों ने चिकन बिरयानी की प्लेट बुक कराई थी। वैसे तो वह 60 रुपये की प्लेट देते है, लेकिन विराट कोहली ने 88 रन बनाए हैं तो इस हिसाब से अब वह बुकिंग करने वाले ग्राहक को 7.25 रुपये की प्लेट दे रहे हैं। बुकिंग कराने वाले ग्राहक खाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक विश्व कप चलेंगे और इंडिया खेलेगी, तब तक यह ऑफर जारी रहेगा। विराट कोहली के आउट होने तक जो लोग बुकिंग कराएंगे, उन्हें ऑफर का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फाइनल में अगर भारत जीतता है तो मुफ्त का ऑफर भी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed