फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Know the truth after inspecting the school

विद्यालय का निरीक्षण कर हकीकत जानी

Wed, 24 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Know the truth after inspecting the school
विद्यालय का निरीक्षण कर हकीकत जानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रवक्ता डॉ. बबीता तोमर ने सदर ब्लाक के स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों के बच्चे विभाग द्वारा भेजी गई प्रिंटेड सामग्री के माध्यम से विद्यालयों में पढ़ाई करेंगे और इन गतिविधियों का डायट के माध्यम से मूल्यांकन किया जा रहा है। हर विद्यालय के दिव्यांग बच्चों पर भी पढ़ाई को लेकर विशेष फोकस रहेगा।

डॉक्टर बबीता तोमर ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सीमली का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ के साथ निरीक्षण कर बातचीत की और व्यवस्थाओं को देखा। सीमली उच्च प्राथमिक विद्यालय में निमार्णाधीन दिव्यांग शौचालय, कायाकल्प अभियान के काम व प्रिंट सामग्री, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची कक्षा में जाकर देखी। एआरपी संध्या रानी ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखा। डॉ. बबीता ने बताया कि बेसिक के विद्यालयों में बदलाव को कई अभियान कायाकल्प अभियान, शैक्षणिक माहौल, भौतिक माहौल, मिड-डे मील का अवलोकन कर विभाग को रिपोर्ट दे रहे हैं और बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में आवश्यक बदलाव आया है। इंचार्ज अध्यापक रविंद्र सिंह, डॉ. संजीव, शिक्षक संकुल संजय गर्ग, रवि कुमार, एआरपी संध्या रानी, हेमलता, लोकेंद्र, आकाश चौधरी, अंजेंद्र कुमार, कविता पाल, शिवानी चौधरी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed