फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Know the reality of the origin of the river Nagin

नागिन नदी के उदगम स्थल सीडीओ ने निरीक्षण किया

Sun, 08 Nov 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Know the reality of the origin of the river Nagin
नागिन नदी के उद्गम स्थल की हकीकत जानी
विज्ञापन

खतौली। सीडीओ आलोक कुमार ने अंतवाड़ा गांव में काली पूर्वी नागिन नदी उद्दम स्थल का निरीक्षण कर हकीकत जानी। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नदी की साफ सफाई के साथ डंपिंग यार्ड बनाने सहित रास्तों को सही करने के निर्देश बीडीओ को दिए।

अंतवाड़ा में काली पूर्वी नागिन नदी की साफ सफाई का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। रविवार को सीडीओ आलोक कुमार ने अंतवाड़ा, रसूलपुर, खौखनी, जसौला गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने काली नदी की साफ सफाई में तेजी लाए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि नदी से जुड़ने वाले रास्तों, चकरोड, पुलिया आदि को मजबूती से सही कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को इसकी सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि कूड़ा डालने के लिए एक जगह निर्धारित की जाए। उन्होंने बीडीओ सहित विभागीय अधिकारियों को साफ सफाई, सड़क, नाली, पुलिया समेत कूड़ा डालने वाले स्थान पर फोकस करने को कहा। इस अवसर पर बीडीओ पवन कुमार, सचिव विजय शेखर, धर्मेंद्र, अवधेश, राजवीर सिंह एडवोकेट आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed