{"_id":"628fc1b6f9612625581afdb1","slug":"kishore-district-jail-shift-from-child-correctional-home-muzaffarnagar-news-mrt590293265","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह से किशोर जिला जेल शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुधार गृह से किशोर जिला जेल शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बाल सुधार गृह में रह रहे एक किशोर की आयु 18 वर्ष पूरी होने पर उसे जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। कुकर्म के आरोप के बाद सुधार गृह में रह रहे सभी बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। किशोरों की काउंसिलिंग भी कराई गई है। प्रशासन का कहना है कि दो बच्चों के साथ कुकर्म की शिकायत के बाद हुए मेडिकल में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
आर्यपुरी स्थित बाल सुधार गृह के बाहर सुबह से ही किशोरों के परिजनों की भीड़ लगी रही। दो बच्चों के कुकर्म के आरोप के बाद सभी परिजन परेशान दिखाई दिए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का भी सुबह से ही सुधार गृह में आना-जाना लगा रहा। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश गौतम ने बताया कि एक किशोर की आयु 18 वर्ष से ऊपर हो गई थी उसको जिला जेल शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी किशोरों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। किशोरो की काउंसिलिंग भी कराई गई है। उन्होंने बताया कि दो बच्चों ने अपने ही साथियों पर कुकर्म का आरोप लगाया था। इन दोनो बच्चों का मेडिकल कराया गया। जिला चिकित्सालय की टीम ने मेडिकल किया। मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। सीएमएस डॉ राकेश कुमार ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से मना कर दिया।