फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kindness and compassion are the two ornaments of life: Anjali

दया और करुणा जीवन के दो आभूषण: अंजलि

Wed, 09 Nov 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kindness and compassion are the two ornaments of life: Anjali
साकेत में ब्रह्माकुमारी के नए केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साकेत केंद्र का शुभारंभ हुआ। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि जीवन में अध्यात्म का अपना महत्व है।
अमेरिका के शिकागो से आई ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की अंजलि दीदी ने कहा कि ब्रह्मा कुमारीज ने राजयोग के माध्यम से लोगों के जीवन को परिवर्तित किया है। आध्यात्मिकता से आत्म विकास की सीख दी है। राजयोगिनी अंजलि दीदी ने कहा की दया धर्म का मूल है और अहंकार अधर्म का मूल है। आध्यात्मिकता से जुड़कर ही हम अपने गुणों को जागृत कर सकते हैं। परमात्मा ही दया और करुणा के सागर हैं। उनसे ही हम अपने में इतनी दया और करुणा भर सकते हैं कि हर एक के लिए हमारे मन में शुद्ध भावना आ जाए।
विज्ञापन

गांधी नगर सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी ने संस्था की गतिविधियों के विषय में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे हम परम शक्ति परमात्मा के साथ स्वयं को जोड़कर अपनी आंतरिक ऊर्जा को सक्षम और प्रभावशाली बना सकते हैं। एक प्रतिज्ञा पत्र पढ़ा गया जिसमें सर्व भौतिक भाईचारे विश्व परिवार की भावना सभी प्राणियों प्रकृति और पर्यावरण के लिए प्रेम और सम्मान, सभी धर्मों का समभाव से सम्मान मन वचन कर्म से किसी को दुख नहीं देने, मानवीय मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पुरकाजी के प्रमुख पति धन प्रकाश, रानी सक्सेना सभासद, विशेष त्यागी, लक्ष्मी दीदी, अंजली दीदी, रेखा बहन, अमित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed