{"_id":"60a55b9b8ebc3eaca16e0907","slug":"killing-a-woman-with-a-brick-muzaffarnagar-news-mrt539029342","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की सिर पर ईंट से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की सिर पर ईंट से वार कर हत्या
विज्ञापन
ईंट से कुचलकर युवती की हत्या
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार की रात लापता युवती का शव कुछ दूर स्थित खाली प्लाट में पड़ा मिला। सिर पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या की गई थी। प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने युवती के पिता और भाई को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी बिजली फिटिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति ने दो शादियां की हुईं हैं। उसके के चार बच्चे हैं। इनमें पहली पत्नी से बेटी और दूसरी से बेटा है। बुधवार दोपहर के समय घर से कुछ दूरी पर स्थित एसबीआई के पास स्थित एक खाली प्लॉट में एक युवती का लहूलुहान शव पड़ा मिला, जिसके सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। पहचान होने पर पुलिस उसके घर पहुंची। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार देर रात 11 बजे से लापता थी। वे उसे ही तलाश कर रहे थे। पहचान के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्राइम इंस्पेक्टर सुशील सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में युवती की हत्या में उसके परिजनों के ही शामिल होने की आशंका है, जिस पर शक के आधार पर युवती के पिता व सौतेले भाई को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।