फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Killed his wife by cutting her neck with a shovel

फावड़े से गर्दन काट कर पत्नि को मौत के घाट उतारा

Mon, 06 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Killed his wife by cutting her neck with a shovel
फोटो कैप्सन बुढ़ाना में 05द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ5 बिटावदा गांव में पति की हत्या का शिकार रमा देवी की ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव बिटावदा गांव में ग्रामीण ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की फावड़े से गर्दन काट कर हत्या कर दी। घटना के समय दोनों बेटे घर से बाहर गए हुए थे। ग्रामीण ने घर के दरवाजे बंद कर घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान दोनों बेटों के घर आने पर पत्नि का हत्यारा पति दीवार फांदकर घर से फरार हो गया। एसपी देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिटावदा में ग्रामीण विपिन कुमार (45) व उसकी पत्नी रमा देवी (42) रविवार को दोनों घर पर अकेले थे। बड़ा बेटा रितिक (19) खेत में गया हुआ था। छोटा बेटा कार्तिक (17) कोचिंग करने के लिए बुढ़ाना आया हुआ था। सुबह करीब आठ बजें विपिन का अपनी पत्नी रमा देवी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इसी विवाद में गाली - गलौज के बाद गुस्से में आए पति ने घर के सभी दरवाजे बंद कर फावड़े से वार कर उसकी गर्दन काट दी। गर्दन कटते ही रमा देवी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान बड़ा बेटा रितिक खेत से घर पहुंच गया। भाई की सूचना पर छोटा भाई कार्तिक भी घर पहुंच गया। किसी प्रकार रितिक ने दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया। माता की गर्दन कटी देखकर सन्न रह गया। घर का दरवाजा खुलते ही छोटा भाई कार्तिक भी अंदर पहुंच गया। इसी दौरान पत्नि का हत्यारा पति दीवार फांद कर घर से फरार हो गया। सीओ विनय गौतम व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दिन दहाड़े हत्या की सूचना मिलते ही एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। घर के अंदर का नजारा ग्रामीण व पुलिस हैरान रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका का पिता ओमपाल शाहज्जुड़ी गांव से अपने परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतका रमा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर मृतका रमा देवी के बड़े बेटे रितिक सहरावत ने अपने पिता विपिन कुमार के खिलाफ कोतवाली में दी है।
शादी के बाद से ही पति का उत्पीड़न झेल रही थी पत्नी
शाहपुर थाने के गांव शाहज्जुड़ी निवासी ओमपाल की बेटी रमा देवी की शादी करीब 20 वर्ष पहले क्षेत्र के गांव बिटावदा निवासी विपिन के साथ हुई थी। सीओ विनय गौतम ने बताया कि महिला का पति विपिन कुमार नशे का आदि है। उसकी पत्नि उसे नशा करने से रोकती थी। इसी बात को लेकर दोनों में शादी के बाद से ही विवाद होता आ रहा है।
बच्चों के साथ आठ वर्ष मायके में बिताए
मृतका रमा देवी शादी के बाद से ही अपने पति की उपेक्षा व मारपीट का शिकार रही है। मृतका के पिता ओमपाल व मायके वालों ने बताया दस वर्ष पहले उसकी बेटी को उसके दामाद विपिन ने छत से नीचे गिराकर हत्या करने का प्रयास किया था, जिसमें वह बच गई थी। वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके आ गई थी। आठ वर्ष तक रमा देवी अपने दोनों बेटों के साथ अपने मायके में रही। बेटे बड़े होने के कारण वह दोनों बेटों को लेकर दो वर्ष पहले अपनी ससुराल बिटावदा में आ गई थी। लेकिन विपिन में कोई बदलाव नही आया, पिछले दो वर्ष से भी वह पति की मारपीट व उत्पीड़न झेल रही थी।

मां की रखवाली करते थे बेटे
मृतका रमा देवी का बड़ा बेटा रितिक व छोटा बेटा कार्तिक अधिकतर समय घर पर अपनी माता के साथ बिताते थे। रात में दोनों बेटे माता की रखवाली करते थे। रितिक ने बताया कि उनकी माता अलग कमरे में कुंडी बंद करके सोती थी। दोनों के बीच झगड़ा कभी बंद नही हुआ। बच्चों के सामने विपिन पत्नि के साथ मारपीट करने से कतराता था। बच्चे हमेशा अपनी माता का पक्ष लेते थे।

फोटो कैप्सन बुढ़ाना में 05द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ6 बिटावदा गांव में रमा देवी की हत्या के बाद ग्रामीण म

फोटो कैप्सन बुढ़ाना में 05द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ6 बिटावदा गांव में रमा देवी की हत्या के बाद ग्रामीण म- फोटो : MUZAFFARNAGAR

फोटो कैप्सन बुढ़ाना में 05द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ7 बिटावदा गांव में रमा देवी की हत्या के बाद ग्राम प्र

फोटो कैप्सन बुढ़ाना में 05द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ7 बिटावदा गांव में रमा देवी की हत्या के बाद ग्राम प्र- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed