फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kids celebrated the festival of Dussehra

बच्चों ने दशहरे का त्योहार मनाया

Sun, 18 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kids celebrated the festival of Dussehra
मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में दशहरा पर्व मनाया गया। छोटे बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। बाद में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया।
विज्ञापन


नई मंडी स्थित बचपन प्ले स्कूल में बच्चों ने उत्साह के साथ दशहरा पर्व मनाया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को श्रीराम के आदर्शों के बारे में बताया। कोआर्डिनेटर शिवानी जैन ने बच्चों को बताया कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

हमें भी श्रीराम की भांति हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने बच्चों को माता-पिता की आज्ञा का पालन करने का आह्वान किया।

वंशिका, पल्लवी, इशिता, मेघा, ज्योति, रेणुका, याशिका आदि मौजूद रही। उधर, स्मॉल वंडर्स स्कूल में भी रामलीला के साथ दशहरा उत्सवा मनाया गया। छोटे बच्चों ने रामलीला के पात्र बन कर सीता स्वयंवर, सीता हरण की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन


सुंदर राम दरबार सजाया गया। वसुंधरा मलिक सीता, दक्ष रावण, वृंदा राम और आयुष विश्वामित्र बने। कार्यक्रम में मान्या, युविका, परिधिम, अथर्व, विहान, अनन्या, आराध्या आदि ने जनक, हनुमान, कैकयी, सुमित्रा बनकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर मधु जैन ने रावण का पुतला जला  कर बच्चों को बुराई पर अच्छाई की विजय गाथा के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed