फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khayyati Singh gets seventh rank

छात्रा ख्याति किंगर को मिली सातवीं रैंक 

Wed, 30 May 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 30 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Khayyati Singh gets seventh rank
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई हाईस्कूल के घोषित परीक्षाफल में एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षत वर्मा ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर देश में दूसरा स्थान पाया है। दसवीं की सूची में सातवें स्थान पर आई ख्याति किंगर भी इसी स्कूल की छात्रा हैं, उन्हें 98.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन


शारदेन स्कूल की छात्रा राशि चौधरी ने 98.4, जेवी पब्लिक स्कूल के उत्कर्ष गौतम ने 98.2,  होली एंजिल्स स्कूल की अनुष्का गर्ग ने 98 प्रतिशत, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के वंश चौधरी और एसडी पब्लिक के कर्तव्य त्यागी ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले की सूची में जगह बनाई है। रिजल्ट को देखकर छात्र-छात्राएं खुशी और उल्लास में झूम उठे।  
विज्ञापन


एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षत वर्मा 500 में से 498 अंक हासिल कर पूरे देश में जिले का नाम रोशन कर दिया। उसने संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में पूरे 100 नंबर पाए हैं। अंग्रेजी में उन्हें 98 अंक मिले। छात्रा ख्याति किंगर देश की सूची में सातवें स्थान पर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। कर्तव्य त्यागी को 97.4, अनुष्का गर्ग और ध्रुव गर्ग को 97.2, अभिषेक, तुषार शर्मा, भव्य खरबंदा को 97.0, यश सैनी और कनिका गोयल 96.8, अवनि जैन, भव्य जैन और नम्रा खान को 96.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। अन्य सफल मेधावियों में कनिका गोयल, कुनाल गर्ग, वासु फुटेला, फिजा नाज, रिनिशा वर्मा, विदुषी सिंह, स्वाति, रिया सिंह, आर्यन त्यागी, अंश जैन, संस्कार सिंघल, दिशा अरोरा ने 95 प्रतिशत तक अंक पाए हैं। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।   

शारदेन स्कूल की छात्रा राशि चौधरी 98.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान पाया है। प्रधानाचार्या धारा रतन के मुताबिक सुहानी गुप्ता ने 97.6, राघव सिंघल 96.8, मरियम खान ने 96.0, अनुष्का सिंघल, प्रियांशी त्यागी एवं कनिष्का गोयल ने 95.8, अतिशय जैन और स्वास्तिक भारद्वाज 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अन्य होनहार बच्चों में आमना रईस, कशिश छाबड़ा, दिव्या गर्ग, अविरल गोयल, तान्या जैन, अंशिका, स्वाति जैन, रितिका रानी, स्वाति गर्ग, वंशिका गुप्ता को 90 प्रतिशत तक अंक मिले हैं।  

होली एंजिल्स स्कूल में छात्राओं ने श्रेष्ठता सिद्ध की। अनुष्का गर्ग ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। उसने 500 में से 490 अंक हासिल किए। इरा पाल ने 97.8, वेदिका त्यागी ने 97.4, अनन्या भारद्वाज ने 97.2, आकृति त्यागी ने 97.0, चार्वी जैन 96.8, इशिका ने 96, विधि त्यागी और महक अरोरा ने 95.4, सान्या छाबडा 95.2, तनिशी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि पाई।  जेवी पब्लिक स्कूल के छात्र उत्कर्ष गौतम को 98.2 अंक मिले हैं। प्रधानाचार्य वीएस वर्मा ने बताया कि खुशी गर्ग को 90.8 तथा युगांश मलिक को 90.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। ये तीनो छात्र संस्था में पहले तीन स्थान पर रहे।  


ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी के छात्र वंश चौधरी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान पाया है। संस्था निदेशक पीके निर्वाल, प्रधानाचार्य मेघराज ने बताया कि प्रथम चौधरी को 93.6 तथा उन्नति 91.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।  एमजी पब्लिक स्कूल की छात्रा परिधि चौधरी को 97 प्रतिशत अंक मिले। रितिका गुप्ता ने 96.6, शिवम भगत ने 95.4, रितिका तोमर 95.2, मानसी और राघव यादव ने 94.6, आस्था अरोरा 93.8, तनिष्का शर्मा ने 93.6, अनिशा, श्रुति आर्य, उज्जवल राना ने 93.2, प्रांजलि शर्मा ने 93, रैना सिंघल, शिवम शर्मा और मानसी अरोरा को 92.6 अंक प्राप्त हुए है। प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने बताया कि 26 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed