फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli will get onion 55 rupees onion

फुटकर काउंटर पर 55 रुपये किलो प्याज मिलेगी

Mon, 09 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Khatauli will get onion 55 rupees onion
खतौली में प्याज की बिक्री के फुटकर काउंटर का निरीक्षण करते एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट। - फोटो : KHATAULI
फुटकर काउंटर पर 55 रुपये किलो प्याज मिलेगी
विज्ञापन

खतौली। उत्पादन मंडी समिति की ओर से थोक दरों पर प्याज बिक्री का फुटकर काउंटर खोला गया है। फुटकर काउंटर पर आम लोगों को 55 रुपये किलो प्याज दी जाएगी। एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने फुटकर काउंटर का निरीक्षण किया। मंडी समिति के अधिकारियों को नगर में खंड विकास कार्यालय के पास भी एक और फुटकर काउंटर खोलने के आवश्यक निर्देश दिए।

शासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि व्यापारी महंगे दामों पर आम लागों को 80 रुपये से लेकर 90 रुपये तक प्रति किलो की भाव से प्याज बेच रहे हैं। शासन ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र में थोक दरों पर प्याज बिक्री का फुटकर काउंटर खुलवाने के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश पर मंडी समिति की ओर से नवीन मंडी में फुटकर काउंटर खोला गया है। इस काउंटर पर आम लोग थोक में 55 रुपये प्रति किलो के भाव से प्याज खरीद सकते हैं। सोमवार को एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने नवीन मंडी में फुटकर काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों को एक और खंड विकास कार्यालय के आसपास फुटकर काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed