फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli by-election : dispute between BJP and alliance candidate regarding nomination papers

खतौली उपचुनाव: प्रशासन ने नामांकन पत्र को लेकर खारिज कीं आपत्तियां, अब दोनों प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

Fri, 18 Nov 2022 04:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Nov 2022 04:08 PM IST
सार

खतौली उपचुनाव अपडेट : नामांकन पत्र को लेकर भाजपा और गठबंधन आमने-सामने आते हुए दिख रहे हैं। गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया के शपथ पत्र पर सवाल उठाए गए थे।

विज्ञापन
Khatauli by-election : dispute between BJP and alliance candidate regarding nomination papers
खतौली उपचुनाव: गठबंधन और भाजपा के प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली विधानसभा के उप चुनाव में नामांकन पत्र में दी गई जानकारियों को लेकर भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के नेता आमने-सामने आते हुए दिख रहे हैं। वहीं प्रशासन ने सुनवाई के बाद आपत्तियां खारिज कर दीं। अब दोनों ही चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


अधिवक्ता शिवराज त्यागी ने गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया की ओर से दिए गए शपथ पत्र पर सवाल उठाए थे, जिस पर चुनाव अधिकारी एसडीएम खतौली जीत सिंह राय ने सुनवाई की। प्रशासन ने दोनों पक्षों की सुनवाई कर फैसला सुनाया। प्रशासन ने सुनवाई के बाद आपत्तियां खारिज कर दीं हैं। अब दोनों ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं सुनवाई के दौरान गठबंधन की ओर से सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, फैसले से पहले रालोद कार्यकर्ता सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यह भी चर्चा चली थी कि गठबंधन भी भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के नामांकन पर आपत्ति दाखिल करेगा, लेकिन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने इससे इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी का नामांकन सही है, जबकि भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में ही खामी है। प्रशासन और चुनाव अधिकारी पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें कानून और चुनावी व्यवस्था पर पूरा भरोसा था।

यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed