फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kharna Puja, offerings will be made to the setting sun today.

Muzaffarnagar News: खरना की पूजा, आज डूबते सूरज को दिया जाएगा अर्घ्य

Mon, 27 Oct 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kharna Puja, offerings will be made to the setting sun today.
बजरंग विहार में छठ पूजा की तैयारी करती महिलाएं  एवं अन्य : स्रोत आयोजक
मुजफ्फरनगर। एटूजेड रोड स्थित बजरंगी विहार में छठ पर्व समिति के तत्वावधान में दूसरे दिन ठेकुआ प्रसाद बनाकर खरना पूजा की गई। महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास किया। सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाएं अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि परिवार की सुख-शांति और संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाएं छठी माई की पूजा कर रही हैं। छठ के दूसरे दिन महिलाएं उपवास रखती हैं, जिसे खरना कहा जाता है। शाम के समय सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा की गई। प्रसाद में गुड़ की खीर, रोटी ठेकुआ और फल शामिल किए गए। इस मौके पर छोटू लाल गुप्ता, वीरेंद्र यादव, शिव कुमार यादव, सचिन गुप्ता, राजन गुप्ता, संजय गुप्ता और सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

छठ पर्व पर महिलाओं ने घरों को सजाया : खतौली। शुगर मिल कॉलोनी में छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आवासीय कॉलोनी में मुख्य मार्ग तथा घरों को रंगीन लाईटों से सजाया गया है। छठ पर्व के दूसरे दिन खरना का व्रत रखा गया। मंदिर में पूजा के लिए जलकुंड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने खरना का व्रत रखा। खरना के लिए मिटटी के चूल्हे और आम की लकड़ी के जलावन से अरवा, चावल, गुड़ से बनी खीर, रोटी आदि से प्रसाद तैयार किया गया। कॉलोनी के मंदिर में पूजा के लिए जलकुंड बनाया गया है। सोमवार शाम मंदिर में पूजा होगी।

बजरंग विहार में छठ पूजा की तैयारी करती महिलाएं  एवं अन्य : स्रोत आयोजक

बजरंग विहार में छठ पूजा की तैयारी करती महिलाएं  एवं अन्य : स्रोत आयोजक

बजरंग विहार में छठ पूजा की तैयारी करती महिलाएं  एवं अन्य : स्रोत आयोजक

बजरंग विहार में छठ पूजा की तैयारी करती महिलाएं  एवं अन्य : स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed