{"_id":"60a557598ebc3ea39c3b143f","slug":"khap-was-a-strong-pillar-of-the-system-muzaffarnagar-news-mrt539024075","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा हरिकिशन ने चौधरी अजित सिंह का किया था स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा हरिकिशन ने चौधरी अजित सिंह का किया था स्वागत
विज्ञापन
खाप व्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ थे
मुजफ्फरनगर। गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक ने निधन पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि चौधरी हरिकिशन मलिक किसान आंदोलन के हमेशा पक्षधर रहे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति है। वह खाप व्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ थे। उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत हानि है।
भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक और मंडल महासचिव राजू अहलावत ने भी शोक प्रकट किया है। कहा कि गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक का निधन केवल मलिक गोत्र के लिए ही नहीं सर्व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। चौधरी हरिकिशन मलिक का किसान आंदोलन में सहयोग भुलाया नहीं जा सकता। खाप व्यवस्था को मजबूत करने और किसान आंदोलन को ऊंचाइयों तक ले जाने में उनका अतुलनीय योगदान है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के समय किसान आंदोलन में अधिकतर किसान पंचायतों की अध्यक्षता चौधरी हरिकिशन मलिक ने ही की थी। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, भाजपा नेता नितिन मलिक ने बाबा हरिकिशन मलिक के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।