फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khap Chaudhary does not agree on boycott of BJP leaders

भाजपा नेताओं के बहिष्कार पर एक मत नहीं खाप चौधरी

Thu, 25 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Khap Chaudhary does not agree on boycott of BJP leaders
भाजपा नेताओं के बहिष्कार पर एकमत नहीं खाप चौधरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर राजनैतिक दल भी सियासी जमीन तैयार करने में लगे हैं। कांग्रेस, रालोद और सपा किसानों के समर्थन में किसान पंचायत और सभाएं कर रही है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत द्वारा भाजपा नेताओं के बहिष्कार का एलान किए जाने के बाद भाजपा के सांसद, मंत्री, विधायक भी खाप चौधरियों से मिलने क्षेत्र में निकले हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का शामली के गांव भैंसवाल और जनपद के सोरम गांव में विरोध हुआ। सोरम में भाजपा और रालोद समर्थकों में टकराव में चार लोग घायल हुए। सोरम की मारपीट ने भी सियासी रूप ले लिया। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने सोरम गांव की चौपाल से लेकर गलियों में घूम-घूमकर पीड़ितों का हाल जाना। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी भी नेताओं के साथ घायलों से मिलने सोरम पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शाहपुर में जनसभा कर अहसास कराया कि जनता उनके साथ है। भाजपा नेताओं के गांव में जाने को लेकर खाप चौधरी भी बंटे हुए हैं, जहां कुछ खाप चौधरी इस बहिष्कार के समर्थक है, वहीं कुछ खाप चौधरियों ने इस पर चुप्पी साध ली है।
दिल्ली रहें या इस्तीफा देकर आएं: टिकैत
भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सोरम की घटना दुखद है। गांवों में विरोध हो रहा है, तनाव बन रहा है, इसलिए वे गांवों में आना-जाना बंद रखे। दिल्ली जाएं और पीएम के समक्ष किसानों की बात रखें। जब जनता उन्हें स्वीकार नहीं कर रही तो मंत्री को चाहिए कि वो सभ्यता का परिचय देे, वो अपने घर रहें या दिल्ली चले जाए। जब उनकी दिल्ली में भी सुनवाई नहीं होती को इस्तीफा देकर किसानों की बीच आ जाएं।
विज्ञापन

विरोध जारी रहेगा: लाटियान
लाटियान खाप के मुखिया चौधरी वीरेंद्र सिंह लाटियान ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर तीन माह से आंदोलन कर रहे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक भाजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा। अच्छा रहेगा कि वो भी गांव में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टकराव ठीक नहीं है : अहलावत
अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह अहलावत का कहना है कि गांव में किसानों के बीच टकराव हो रहा है, जो ठीक नहीं है। ऐसे में भाजपा नेताओं को भी अभी गांव जाने से बचना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं करूंगा : सुभाष
सोरम निवासी सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने सोरम में हुई घटना के बाद चल रहे सियासी घटनाक्रम को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी नहीं करेंगे।
देशवाल ने चुप्पी साधी
शाहजुड्डी निवासी देशवाल खाप के छोटे चौधरी शरणवीर सिंह ने इस मामले में चुप्पी साध ली। बोले किवह अभी इस संबंध में कोई बयान नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed