{"_id":"6258657a42deb644fd7ce67a","slug":"khalsa-panth-was-established-to-protect-religion-muzaffarnagar-news-mrt5845532142","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म रक्षा को हुई थी खालसा पंथ की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म रक्षा को हुई थी खालसा पंथ की स्थापना
विज्ञापन
गाधी कालोनी स्थित गुरुद्वारा में बैसाखी पर्व पर सजा दरबार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा ने खालसा साजना दिवस बैसाखी का पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गांधी कॉलोनी में धूमधाम से मनाया। दो दिन से रखे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गांधी कॉलोनी के हजूरी रागी जत्था भाई वीरेंद्र सिंह पंछी ने कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल किया व ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह ने भी खालसा साजना दिवस का इतिहास संगतों को बताया।
खालसा पंथ की स्थापना श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज ने 30 मार्च 1699 को बैसाखी वाले दिन की थी। अमृत पान कराया व नाम के साथ सिंह लगाकर सिख धर्म की स्थापना की। भाई दलजीत सिंह ने भी बहुत अच्छे ढंग से आज के इतिहास के बारे में संगतों को बताया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर सभी मंदिरों के पदाधिकारी पहुंचे व गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। सभी संगतों ने एक ही पंगत में बैठकर गुरु का लंगर छका, कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड, सेक्रेटरी सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल व मौजूदा कमेटी के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।