फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khalapar chowki in charge line spot

खालापार चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Wed, 12 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Khalapar chowki in charge line spot
खालापार चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के गोल मार्केट में व्यापारी पुत्र से बदसलूकी कर हवालात में डालने पर खालापार चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, ककरौली में गोकशी के आरोपी के प्रति लापरवाही बरतने पर दरोगा लालसिंह और मदरसे के प्रधानाचार्य के साथ मारपीट करने वाले दरोगा हरपाल सिंह समेत पांच अन्य दरोगाओं को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गोल मार्केट में मंगलवार रात एक व्यापारी के बेटे ने दुकान खोली हुई थी। इसी दौरान गश्त पर पहुंचे खालापार चौकी प्रभारी एसआई सुनील शर्मा ने व्यापारी पुत्र को दुकान खोलने पर हड़काया। इसके बाद व्यापारी पुत्र को थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया गया। व्यापारियों ने रात में ही एसएसपी अभिषेक यादव और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद व्यापारी पुत्र को हवालात से निकाला गया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में खालापार चौकी प्रभारी एसआई सुनील शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर एसआई नेत्रपाल सिंह को खालापार चौकी की कमान सौंपी गई है। उधर, ककरौली थाने में गत 26 जुलाई को गोकशी के आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल ले जाए जाते समय ककरौली थाने के एसआई लालसिंह ने शाहनवाज के प्रति नरमी बरतते हुए मीडिया को आरोपी की कवरेज से रोका था। वहीं, नौ अगस्त को ककरौली थाने में ही एसआई हरपाल सिंह ने एक मदरसे के प्रधानाचार्य के साथ बदसलूकी कर दी थी। इन दोनों दरोगाओं को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके अलावा, मंसूरपुर थाने के एसएसआई क्षितिज कुमार, खतौली कोतवाली से एसआई रहीस खान और तितावी थाने के एसआई विनोद तेवतिया को भी एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed