फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khaki caught the blue light, BJP members turned red and yellow

Muzaffarnagar News: खाकी ने पकड़ी नीली बत्ती, भाजपाई हुए लाल-पीले

Sun, 21 Sep 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Khaki caught the blue light, BJP members turned red and yellow
अभद्रता करने पर पुलिस का विरोध जताते भाजपा कार्यकर्ता फोटो संवाद - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। तितावी गन्ना समिति की चेयरमैन ज्योति सिंह के पति भोला सिंह की गाड़ी पर लगी नीली बत्ती और हूटर हटाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। आईपीएस एएसपी के. सिदार्थ मिश्रा ने गाड़ी को सीज करने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। मामला गरमाने लगा तो पुलिस अधिकारी भाजपा नेताओं को गाड़ी की चाबी सौंपकर निकल लिए।
विज्ञापन

नए पेराई सत्र से रेलवे स्टेशन के सामने तितावी समिति के कार्यालय में कैलेंडर को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। कार्यालय के पास खड़ी चेयरमैन के पति भोला सिंह की गाड़ी पर नीली बत्ती और हूटर देखकर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की। भोला सिंह ने पुलिस को टोका और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी को कॉल कर एएसपी से बात कराई। मोबाइल पर मामला बिगड़ गया। भाजपा कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष के अलावा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के साथ मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मामला एसएसपी तक भी पहुंचा। इधर-उधर मोबाइल की घंटियां बजने लगी तो पुलिस ने गाड़ी की चाबी भाजपा नेताओं को सौंप दी और मौके से चले गए।
विज्ञापन

चेयरमैन पर सवाल पूछने से बिगड़ी बात : कूकड़ा निवासी भोला सिंह का कहना है कि पुलिस ने जब गाड़ी रोकी तो परिचय दिया गया। आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने कहा कि गन्ना समिति के चेयरमैन क्या होते हैं। अधिकारी को पश्चिम की गन्ना बेल्ट की जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं सुना। इसके बाद मामला गरमाता चला गया। प्रकरण के दौरान ज्योति सिंह गाड़ी में ही बैठी रहीं।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed