फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kendriya Vidyalaya students showed their talent

Muzaffarnagar News: केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 21 Dec 2023 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya students showed their talent
फोटो समाचार
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल कराए गए।
प्राचार्य बीपी सिंह ने विद्यालय में ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय और सदन ध्वज के साथ मार्च पास्ट किया। छात्र-छात्राओं ने मशाल लेकर खेल प्रांगण का चक्कर लगाकर मशाल प्राचार्य को सौंपी। विद्यालय कप्तान वैष्णवी ने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इसके बाद 100, 200, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद सहित अन्य खेल कराए। प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भी 100 मीटर दौड़, नीबू-चम्मच दौड़, मेढक दौड़, गुब्बारा दौड़, बोरा दौड़, रस्सी कूद खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शबाना, सुरभि मित्तल, उप प्राचार्य राजीव महाजन, ध्यान सिंह, सुनीत कुमार, आदेश कुमार, ओम प्रकाश, अवनीत कुमार, विकास कुमार, सतेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed