फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kawal Kand: Saiduzzaman appeared in court in case of provocative speech, Qadir Rana apologized for attendance

कवाल कांड: भड़काऊ भाषण के मामले में सईदुज्जमां कोर्ट में पेश, पूर्व सांसद कादिर राना ने लगाई हाजिरी माफी

Thu, 10 Nov 2022 10:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Nov 2022 10:50 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर कवाल कांड : भड़काऊ भाषण के मामले में सईदुज्जमां कोर्ट में पेश हुए। वहीं कादिर राना ने हाजिरी माफी लगाई।

विज्ञापन
Kawal Kand: Saiduzzaman appeared in court in case of provocative speech, Qadir Rana apologized for attendance
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में कवाल कांड के बाद शहर के शहीद चौक पर हुई जनसभा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां कोर्ट में पेश हुए। पूर्व सांसद कादिर राना ने अधिवक्ता के माध्यम से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन


कवाल कांड के बाद 30 अगस्त को शहर कोतवाली क्षेत्र के शहीद चौक पर जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने सभा का आयोजन किया था। तत्कालीन डीएम कौशलराज शर्मा और एसएसपी सुभाष चंद दुबे को मांग पत्र सौंपा गया था। पुलिस की ओर से भड़काऊ भाषण के एक मामले में पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां समेत 10 आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन


यह प्रकरण सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चल रहा है। वहीं गुरुवार को सईदुज्जमां समेत छह आरोपी कोर्ट में पेश हुए। आरोपी पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक नूर सलीम राना समेत चार आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया। अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: वर्दी के रौब में तो कोई जानबूझकर नहीं लगा रहा हेलमेट,जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला दो लाख का जुर्माना

अनिल कुमार ने रिकॉल कराए वारंट
पुरकाजी के रालोद विधायक अनिल कुमार ने अदालत में पेश होकर गैर जमानती वारंट रिकॉल कराए हैं।  2017 विधानसभा चुनाव नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। विधायक सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जायसवाल की कोर्ट में पेश हुए। अगली सुनवाई के लिए 14 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed