फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kashyap Rally

कश्यप अधिकार रैली में स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया एलान, कश्यपों को उनका हक दिलाकर रहेंगे

Mon, 12 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kashyap Rally
कश्यप अधिकार रैली में मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में कश्यप अधिकार रैली में प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कश्यपों को एससी में आरक्षण दिए जाने की वकालत की। केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार लाने में अति पिछड़ी जातियों का मुख्य योगदान बताया।
विज्ञापन


प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी का 14 साल का वनवास पिछड़ों के दम पर ही खत्म हुआ है। मायावती ने सैनी, पाल, कश्यप नेताओं को पार्टी से निकालकर अपनी कब्र खुद खोदी। हमने मायावती को चुनौती दी थी, पिछड़ों ने उनका ये हाल कर दिया कि उनकी स्थिति एमएलसी बनने और राज्यसभा में जाने लायक नहीं रही।
विज्ञापन


कश्यप, निषाद, मल्लाह को सपा नेता मुलायम सिंह 15 साल से धोखा दे रहे हैं। एससी में शामिल करने के नाम पर केवल वोट छले गए। वह बीजेपी में हाईकमान के सामने कश्यपों को एससी में शामिल करने की वकालत करेंगे। मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र में आंखें खुली रखनी चाहिए। हमारे समाज की संख्या चाहे जितनी हो अगर सत्ता-शासन में भागीदारी नहीं है तो सब बेकार है।             
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के पशुधन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सपा और बसपा ने कश्यप समाज के साथ केवल धोखा किया है। यह समाज देश में बड़ी संख्या में है। पिछड़ों के दम पर ही 2007 में बीएसपी, 2012 में सपा की सरकार बनी। 2017 में बीजेपी की सरकार में 325 सीटें पिछड़ों की एकजुटता का ही परिणाम है।

कश्यप समाज शिक्षा की दृष्टि में पिछड़ा है। आरक्षण के बाद भी हम तब तक लाभ नहीं उठा सकते जब तक शिक्षा हमारे पास नहीं है। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, उन्हें इस तरह तैयार करे कि वह आईएसएस, पीसीएस बन सके। बीजेपी सरकार ने अब इंटरव्यू के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की नसबंदी कर दी है। जो बच्चा पढे़गा उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।         

केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि यह सच है कि ओबीसी में कश्यप समाज के अधिकारों को छीना गया है। वह अपनी हैसियत के हिसाब से कश्यप समाज की मांगे सही प्लेटफार्म पर रखेंगे। आज कोई एमएलए-एमपी किसी गलत आदमी की सिफारिश नहीं कर रहा है। अपराध के लिए पुलिस और अधिकारी जिम्मेदार है। भ्रष्टाचार बढ़ाने वाले अधिकारी टर्मिनेट किए जाएंगे।

 रैली संयोजक पूर्व सांसद और भारतीय कश्यप, निषाद, मेहरा, आदिवासी महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने समाज के अधिकारों को बात रखी। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल कश्यप, रामकुमार कश्यप, हीरालाल कश्यप, प्रमोद, देशराज, राजवीर आदि ने विचार रखे। बीजेपी के पूर्व विधायक अशोक कंसल, जगदीश पांचाल, संजय पाल, श्याम सिंह, श्रीमोहन तायल, अशोक बाटला आदि मौजूद रहे।             

नहीं आया कोई भी विधायक            
मुजफ्फरनगर। जिले में बीजेपी के छह विधायक हैं, जिनमें कश्यप समाज का भी एक विधायक विजय कश्यप है। कश्यप अधिकार रैली में बीजेपी का एक भी विधायक नहीं आया और न ही जिलाध्यक्ष शामिल हुए।

मौर्य के स्वागत में बसपा नेता            
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में स्वामी प्रसाद मौर्य के स्वागत में बसपा नेता प्रदीप सैनी भी दिखाई दिए। प्रदीप अभी बीजेपी में शामिल नहीं हुए हैं। बसपा में कोर्डिनेटर के पद पर तैनात हैं। उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय रही।

श्रमिकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा 
फोटो...
मुजफ्फरनगर। कश्यप अधिकार रैली में भाग लेने आए प्रदेश के कैबिनेट श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। सहारनपुर की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि ऐसी घटनायें नहीं होनी चाहिए।
मौर्य ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि सभी श्रमिकों का पंजीकरण हो। संस्थानों में श्रमिकों और संचालकों के बीच समन्वय होना चाहिए। श्रमिकों को नियमानुसार वेतन मिलना चाहिए। बीते एक माह में उनके विभाग में इतने पंजीकरण हुए हैं जितने बीते एक साल में भी नहीं हो पाये थे। अभी भी पंजीकरण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। श्रमिकों तक ईमानदारी के साथ योजनाओं का लाभ पहुंचे, उनका यही प्रयास है। सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए काम किए जा रहे हैं। सपा सरकार में जिस तरह की अंधेरगर्दी रही उसे समाप्त किया है। सहारनपुर की घटना को उन्होंने दुखद बताया। इस तरह की घटनाओं पर सख्ती के साथ अंकुश लगाया जाना चाहिए।

फर्राटेदार अंग्रेजी के बिना डिग्री बेकार : बघेल      
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि गरीब समाज के युवाओं को नौकरी के लिए फर्राटेदार इंग्लिश सीखनी होगी। ग्लोबलाइजेशन के इस युग में बिना अंग्रेजी के डिग्रियों का कोई फायदा नहीं। कश्यप अधिकार रैली में आए बघेल ने कहा कि गरीब समाज के लोगों को जान बूझकर अंग्रेजी से अलग रखा गया। इसी कारण ये लोग भारतीय प्रशासनिक सेवा में नहीं आ पाए।


उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि धीरे-धीरे क्राइम को कंट्रोल किया जा रहा है। बीजेपी का कोई सांसद-विधायक थानों में गलत काम की सिफारिश नहीं करता। अपराध नहीं रोक पाने वाले अधिकारी नपेंगे। सरकार कंट्रोल करने का पूरा प्रयास कर रही है। पुलिस पर हमलों को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो पुलिस की कार्य प्रणाली में है, लेकिन कानून किसी को भी हाथ में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed