{"_id":"617068a695ba581070762d81","slug":"kashyap-mahasammelan-will-now-be-held-on-november-11-muzaffarnagar-news-mrt561534887","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप महासम्मेलन अब 11 नवंबर को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्यप महासम्मेलन अब 11 नवंबर को होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्यप महासम्मेलन अब 11 नवंबर को होगा
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कश्यप समाज का कश्यप महासम्मेलन पहले खराब मौसम की चपेट में आ गया। फिर राजनीति का शिकार होने के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया। कार्यक्रम निरस्त होने से दुखी कश्यप समाज के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ जाकर अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्हें स्थिति से अवगत कराया। लखनऊ से फोन पर पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने बताया कि अब 11 नवंबर को कश्यप महासम्मेलन का आयोजन होगा। अखिलेश यादव ने कश्यप समाज के लोगों को महासम्मेलन में पहुंचने का आश्वासन दे दिया है।
क्षेत्र के कश्यप समाज के नेताओं द्वारा कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में 18 अक्तूबर को कश्यप महासम्मेल का आयोजन तय हुआ था। महासम्मेलन की पूरी तैयारी हो चुकी थी। कस्बा व देहात क्षेत्र में महासम्मेलन से पहले दिन हुई भारी बारिश के कारण सम्मेलन स्थगित हो गया था। सम्मेलन 22 अक्तूबर को होना निर्धारित किया गया। सम्मेलन होने से पहले ही कश्यप महासम्मेलन सपा नेताओं की राजनीति का शिकार हो गया। 22 अक्तूबर का कश्यप महासम्मेलन का आयोजन भी निरस्त हो गया।
कश्यप महासम्मेलन कार्यक्रम निरस्त होने से कश्यप समाज तथा कश्यप नेताओं में मायूसी फैल गई। कश्यप समाज के खाप चौधरी, सपा के कई पूर्व मंत्री पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सुधाकर कश्यप के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे। बुधवार को कश्यप समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्हें स्थिति से अवगत कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अखिलेश यादव ने 11 नवंबर को महासम्मेलन के आयोजन की अनुमति दे दी। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सुधाकर कश्यप ने अमर उजाला को कश्यप महासम्मेलन के आयोजन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समाज के खाप चौधरी राकेश, उदयवीर कश्यप, श्रीपाल कश्यप, लोकश, रामभूल, हरेंद्र, व बनारसीदास सहित दर्जनों कश्यप नेता मौजूद रहे।