फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kasauli farmer dies due to drowning in Hindon river

Muzaffarnagar News: हिंडन नदी में डूबने से कसौली के किसान की मौत

Mon, 07 Aug 2023 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kasauli farmer dies due to drowning in Hindon river
मृतक भूपेंद्र सिंह कसौली का फाइल फोटो
शनिवार की सुबह खेत पर चारा लेने गया था किसान, रविवार की सुबह मिला शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कसौली गांव के किसान का शव रविवार को न्यामू गांव के निकट हिंडन नदी में बहता मिला। वह शनिवार की सुबह खेत पर चारा लेने गया था। उसके कपड़े एक पेड़ पर रखे मिले थे। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने पीडि़त परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए धरना-प्रदर्शन किया।
कसौली निवासी भूपेंद्र (40) पुत्र ओमवीर शनिवार सुबह खेत पर चारा लेने गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। दोपहर बाद परिजनों ने जंगल में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह उसके कपड़े एक पेड़ पर मिलने के बाद परिजन परेशान हो उठे। इसी बीच करीब साढ़े सात बजे न्यामू गांव में हिंडन के पुल के पास ग्रामीणों को एक शव नदी में बहता दिखा। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

सूचना पर निकटवर्ती गांव कसौली के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक की पहचान भूपेंद्र के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई समर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई भूपेंद्र के खेत नदी के दूसरे छोर पर है। शनिवार को वह चारा लेने के लिए नदी पार कर रहा था। इसी दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सीओ विनय गौतम ने कहा कि किसान भूपेंद्र की नदी में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों को आर्थिक मदद के लिए दिया धरना
लापता किसान भूपेंद्र का शव न्यामू में मिलने के बाद भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह के साथ कुछ ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। सीओ सदर विनय गौतम और नायब तहसीलदार राज कुमार मौके पर पहुंचे। किसान की मौत पर नियमानुसार मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान जनक पाल सिंह, प्रदीप राणा, अंजेस सिंह, अश्वनी राणा, मुकेश सिंह, विजेंद्र, मोनू, सूर्य प्रताप सिंह, शक्ति सिंह,आदेश सिंह, शेर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

मृतक भूपेंद्र सिंह कसौली का फाइल फोटो

मृतक भूपेंद्र सिंह कसौली का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed