फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Karva Chautha Pujaan

पति की दीर्घायु को सुहागिनों ने रखा व्रत

Mon, 09 Oct 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 09 Oct 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Karva Chautha Pujaan
करवा चौथ पर चंद्र दर्शन करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ पर सुहागिनों ने व्रत रख कर पति की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। दुपहर में कथा सुनी। बुजुर्गों के लिए बायना निकाले। बदले में बुजुर्गों ने सुहागिनों को उपहार भेंट किए। रात्रि को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोले गए। 
विज्ञापन


जीवन साथी की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाला करवा चौथ का पर्व रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखे। दुपहर में एकत्र होकर सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी। मिट्टी और चीनी से बने करवों की पूजा अर्चना की। कथा श्रवण के बाद महिलाओं ने सास-ससुर, जेठ-जेठानी आदि बुजुर्गों के बायने निकाले। जिसके बदले में उन्होंने सुहागिनों को उपहार भेंट किए। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह साफ नजर आ रहा था। सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों में काफी भीड़ रही। शिव चौक पर मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के यहां भी आकर महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। 
विज्ञापन


महिलाओं ने भगत सिंह, नई मंडी के मीना बाजार, मोती महल, सदर बाजार आदि बाजारों में खरीदारी की। गांधी कालोनी, जाट कालोनी, नई मंड़ी, पलेट नगर, अग्रसेन विहार, रामपुरम आदि स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक कथा श्रवण और पूजन कार्यक्रम आयोजित किए। मंदिरों में भी सामूहिक कथा श्रवण हुई। उधर, जिन सुहागिनों के पति दूर प्रदेश में रहे और पर्व पर किसी कारण नहीं आ सके, उन सुहागिनों ने वीडियो कॉलिंग से पतिदेव के दीदार कर चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करवा चौथ की सामूहिक कथा सुनी
पुरकाजी/चरथावल। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखा। मंदिरों और गुरुद्वारे में एकत्रित होकर कथा सुनी। पुरकाजी के अलावा गांव भूराहेड़ी, धमात, रंडावली, हरिनगर, फलौदा, लखनौती आदि सभी गांवों में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी आयु की ईश्वर से कामना की। 
चरथावल में भी महिलाओं ने परंपरागत करवा चौथ का व्रत रखा। नव विवाहिताओं में विशेष करवा चौथ का पहला व्रत रखने का विशेष उल्लास नजर आया। कस्बे के मोहल्ला महाब्रह्मणान, बाजार खुर्द, बाजार कलां, कानूनगोयान आदि में विवाहिताओं ने सामूहिक रूप से कहानी सुनी और बायना निकालकर अग्रज महिलाओं को दिया। नीतू, राशि सिंघल, मीनू, मिथलेश, ऋतु और रेणू ने जमकर डांस किया। कुटेसरा, दहचंद, न्यामू, बिरालसी, दूधली में सुहागन महिलाओं ने कहानी सुनी। 


जेल में 25 सुहागिनें ने रखा व्रत 
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बंद 25 महिला बंदी ने भी रविवार को करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने भी पति की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि व्रत रखने वाली महिलाओं को उनके पति के दर्शन कराने की व्यवस्था कराई गई। महिलाओं के पति श्रृंगार का सामान, मिठाई आदि लेकर जेल पहुंचे। जेल में ही महिलाओं को पति के दर्शन कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed