{"_id":"626c2683f151967a4814f447","slug":"kapil-dev-met-shah-sought-ganga-stream-for-shuktirth-muzaffarnagar-news-mrt5865935185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह से मिले कपिल देव, शुकतीर्थ के लिए मांगी गंगा की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह से मिले कपिल देव, शुकतीर्थ के लिए मांगी गंगा की धारा
विज्ञापन
शुकतीर्थ में सूखी बाणगंगा
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाह से मिले कपिल देव, शुकतीर्थ के लिए मांगी गंगा की धारा
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने शुकतीर्थ से बह रही बाणगंगा में गंगा की जलधारा लाने की मांग रखी। धर्मस्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी से अवगत कराया।
सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नई दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संकटमोचन हनुमान जी का चित्र भेंट किया। कपिल देव ने उन्हें बताया कि पावन गंगा तट पर स्थित महा भारतकालीन पौराणिक तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में बह रही बाणगंगा का जल स्तर तेजी से गिर रहा है। साधु-संतों, श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घाट पर स्थायी रूप से मुख्य गंगा की एक धारा जोड़े जाने की मांग की। गृहमंत्री को बताया कि देश-विदेश से श्रद्धालु शुकतीर्थ आते हैं, लेकिन बाणगंगा में जलधारा नहीं होने से सभी मायूस हैं।
शुकतीर्थ में लेकर आएंगे जलधारा : कपिल देव
कौशल विकास मंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात सकारात्मक रही है। जलधारा लाने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। देश-विदेश के लोगों की आस्था से शुकतीर्थ जुड़ा है।
विज्ञापन
बाणगंगा सूखने से संत और श्रद्धालु आहत
शुकतीर्थ से बहने वाली बाणगंगा के सूखने से संत और श्रद्धालु आहत हैं। पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने भी क्षेत्र का दौरा किया और संत समाज से मुलाकात की थी।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर शुकतीर्थ में गंगा की जल धारा ल?- फोटो : MUZAFFARNAGAR