फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwar should not be more than 12 feet high and 8 feet in width

Muzaffarnagar News: 12 फुट ऊंची और चौड़ाई में 8 फुट से ज्यादा न हो कांवड़

Tue, 04 Jul 2023 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 04 Jul 2023 01:30 AM IST
सार

इस साल बड़े डीजे व ऊंची कांवड़ों के लिए मानक तय किए गए हैं। पुलिस व प्रशासन ने आठ फुट चौड़ी और ऊंचाई में 12 फुट से ज्यादा कांवड़ पर प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन
Kanwar should not be more than 12 feet high and 8 feet in width
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल बड़े डीजे व ऊंची कांवड़ों के लिए मानक तय किए गए हैं। पुलिस व प्रशासन ने आठ फुट चौड़ी और ऊंचाई में 12 फुट से ज्यादा कांवड़ पर प्रतिबंध लगाया है। डीजे संचालकों को इस बारे में नोटिस भेजकर जानकारी दी गई है। परेशानी को देखते हुए एसएसपी ने कांवड़ियों से मानक के अनुसार ही कांवड़ लाने की अपील की है।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के बारे में एसएसपी संजीव सुमन ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ कांवड़िए बड़ी-बड़ी डीजे वाली कांवड़ लेकर आते हैं। पिछले वर्ष बड़े डीजे और बड़ी कांवड़ के कारण परेशानी उठानी पड़ी थी। कई स्थानों पर बड़ी कांवड़ फंसने के बाद पुलिस को सड़क के बीच बने हुए पक्के डिवाइडर तोड़ने पड़े थे। इस दौरान जाम के हालात बन गए थे। एसएसपी ने कहा कि इस साल डीजे की ऊंचाई 12 फुट और चौड़ाई आठ फुट तय की गई है। इससे ज्यादा साइज वाली कांवड़ पर प्रतिबंधित रहेगा। 30 डीजे संचालकों को नोटिस भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि जिले को सुरक्षा के मद्देनजर नौ सुपर जोन, 18 जोन और 80 सेक्टरों में बांटा है। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कांवड़ मार्ग पर चार ड्रोन कैमरों व 1280 सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन उड़ाकर परखी सुरक्षा
सोमवार शाम शहर कोतवाली पुलिस ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को ड्रोन उड़ाकर परखा। इस दौरान शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह नगर के सभी मुख्य चौराहों पर ड्रोन को उड़ाया।


सीआरपीएफ की एक कम्पनी आई
नोडल अधिकारी एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ की एक कंपन पहुंच गई है। आरआरएफ व आईटीबीपी की एक-एक कंपनी, पीएसी की छह कम्पनी मंगलवार को पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed