फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kannada travel: help in four minutes.

कांवड़ यात्रा के दौरान चार मिनट में उपलब्ध होगी मदद       

Sat, 28 Jul 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 28 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kannada travel: help in four minutes.
माता पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से आता शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सटीक और चाक चौबंद व्यवस्था की है। यात्रा के दौरान मार्ग पर किसी भी स्थल पर पुलिस चार मिनट में पहुंच जाएगी।  कांवड़ मार्ग को नौ सुपर जोन में विभाजित करने के साथ ही चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे निगरानी के लिए तैनात रहेंगी।  
विज्ञापन


28 जुलाई से श्रावण मास की कांवड़ यात्रा अधिकारिक तौर पर शुरू हो रही है, लेकिन इससे पहले ही शुक्रवार को नगर में भारी संख्या में शिवभक्तों के जत्थे नजर आए।  एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नौ सुपर जोन, 16 जोन, 53 सेक्टर और 80 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन


सुपर जोन की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी और एसपी के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी गई है। जोन में भी जिला स्तरीय अधिकारी लगाए गए हैं, जबकि सेक्टर में एसडीएम और सीओ के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सब सेक्टर में पुलिस विभाग के एसआई रैंक का अधिकारी लगाया गया है, जोकि हर दो से तीन किलोमीटर के दायरे में तैनात रहेगा। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर किसी विवाद की स्थिति या हादसा एवं दुर्घटना होने की स्थिति में त्वरित मदद के लिए क्विक रेस्पांस मोबाइल टीमों को लगाया गया है।

ये टीमें सूचना मिलने के 4 से 5 मिनट के रेस्पांस टाइम में मौके पर पहुंचेगी। हमारा प्रयास है कि रेस्पांस टाइम को इससे भी कम किया जा सके। इस बार कांवड़ मार्ग के चप्पे चप्पे की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या गत वर्ष के मुकाबले बढ़ाई गई है। इस बार 300 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

इसके अलावा ड्रोन, एयर सर्विलांस, पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी बल को भी कांवड़ मार्ग पर निगरानी के लिए लगाया गया है। कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे निगरानी के लिए 4 विशेष दल गठित किए गए हैं। एक दल में 25 आदमियों को तैनात किया गया है। ये दल अपने क्षेत्र में किसी भी समस्या के उत्पन्न होने पर पहुंचने का काम करेंगे।


इनमें एक टीम पुरकाजी से शिव चौक तक, दूसरी टीम शिव चौक से खतौली और तीसरी टीम शिव चौक से पुरा महादेव जाने वाली रास्ते पर बुढ़ाना तक तथा चौथी टीम को कांवड़ मार्ग गंगनहर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में विशेषकर कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में किरायेदारों का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके।  कम्युनिटी पुलिसिंग के 15 हजार सदस्यों का सहयोग लिया जा रहा है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed