फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kamal will bloom again in UP: Swatantra Dev

यूपी में फिर खिलेगा कमल का फूल : स्वतंत्र देव

Sat, 11 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kamal will bloom again in UP: Swatantra Dev
विधायक उमेश मलिक के आवास पर भाजप प्रदेश अध्यक्ष् स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : MUZAFFARNAGAR
यूपी में फिर खिलेगा कमल का फूल : स्वतंत्र देव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी में फिर भाजपा जीतेगी। किसान और मजदूर भाजपा के साथ खड़े हैं। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
शुक्रवार रात कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और विधायक उमेश मलिक के आवास पर कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के विषय में आमजन को जानकारी दें। मेरठ में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के बूथ सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मेरठ पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और विधायक उमेश मलिक के घर पहुूंचे और दोनो नेताओं को बेटों की शादी की शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सबसे पहले गांधीनगर स्थित राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वतंत्रदेव सिंह ने कपिलदेव अग्रवाल के बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया और शादी की शुभकामनाएं दी। इसके बाद वह बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के जाट कालोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उमेश मलिक के बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शरद शर्मा, सुधीर खटीक, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन सतपाल सिंह पाल, शाहपुर के चेयरमैन प्रमेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed