फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kamal Walia lashed out at BJP as soon as he came out of jail

जेल से बाहर आते ही भाजपा और आरएसएस पर बरसे कमल वालिया

Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kamal Walia lashed out at BJP as soon as he came out of jail
देवबंद में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पुलिस कस्टडी में बाहर आते भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव क - फोटो : DEVBAND
जेल से बाहर आते ही भाजपा पर बरसे कमल वालिया
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। हाईवे पर जाम लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया को दो माह बाद न्यायालय से जमानत मिल गई। रिहाई से गदगद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने वालिया का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

मार्च माह में सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। जिसके बाद पुलिस ने दो माह पूर्व वालिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस ने कमल वालिया को पहली तारीख पर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने दोनों पक्षों के वकीलों की बहस को सुनने के बाद कमल वालिया को जमानत पर रिहा कर दिया। न्यायालय में पेशी की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी कार्यकर्ता वहां जमा हो गए। जब कमल वालिया जमानत मिलने के बाद बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान वालिया ने कहा कि भीम आर्मी के पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमों की जांच कर फर्जी मुकदमों को दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा जानबूझकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को टारगेट कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध करते हुए कहा कि प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और युवाओं के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस होने चाहिए। कमल वालिया ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को सुरक्षा प्रदान करने तथा राम मंदिर निर्माण में दलितों का प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के खिलाफ लाए गए सीएए का विरोध किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed