फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kadhah prasad is distributed in the village of Baba Biddi

Muzaffarnagar News: बाबा बिद्दी के गांव में बांटा जाता है कढ़ाह प्रसाद

Mon, 25 Mar 2024 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Kadhah prasad is distributed in the village of Baba Biddi
भोपा। गांव धीराहेड़ी के ग्रामीण बाबा बिद्दी की 400 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ ही होली का त्योहार मनाते हैं। होली पर बाबा की ओर से चलाई गई प्रसाद वितरण (कढ़ा प्रसाद) की परंपरा जारी है। बाबा के नाम पर घर-घर वह समूह के साथ प्रसाद बनाकर वितरण किया जाता है। इसके बाद ही होली के त्योहार की बाकी परंपराओं को पूरा किया जाता है। यहां 400 वर्ष पुराना कुआं मौजूद है।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी के ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह, युवा समाजसेवी पवन राठी, बिल्लू चेयरमैन, संजीव कुमार, पप्पू राठी आदि बताते हैं कि लगभग चार सौ वर्ष पहले बिद्दी बाबा अपने छोटे से परिवार के साथ इस गांव के एक सुनसान स्थान पर आकर ठहर गए थे। पास में ही एक कुआं था। वह उसी कुएं के पानी का इस्तमाल करते थे।
विज्ञापन


चार सौ वर्ष पुराना कुआं आज भी मौजूद है, जिसे ग्रामीण बाबा बिद्दी के कुएं के नाम से जानते हैं। नहर किनारे उनकी बैलगाड़ी खड़ी रहती थी। वह किसी भी त्योहार पर हलवा का प्रसाद बनाकर वितरण करते थे। धीरे धीरे उनका कुनबा बढ़ता गया। बताते हैं कि इस स्थान का नाम धीराहेड़ी पड़ गया था। ग्रामीण अपने आप को बाबा के वंशज का नाम देते हैं। उनके द्वारा चलाई गई कढ़ा प्रसाद वितरण की 400 वर्ष पुरानी परंपरा को ग्रामीण आज भी मनाते चले आ रहे हैं। कुछ लोग इस प्रसाद को समूह के रूप मे भी बनाकर बांटते हैं, जिसे कढ़ाह प्रसाद का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed