फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Junk truck filled with fire in Khatauli

रददी से भरे ट्रक में आग लगी, धू-धूकर जला ट्रक

Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Junk truck filled with fire in Khatauli
खतौली में आग लगने से जला रददी से भरा ट्रक। - फोटो : KHATAULI
खतौली। जीटी रोड पर रद्दी से भरे चलते हुए ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ठंड व कोहरे के बीच ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड को बुलवाया। दमकल कर्मियों ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया, तब ट्रक रद्दी समेत पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर की मदीना कालोनी निवासी अयूब मलिक के ट्रक पर चालक शमीम बृहस्पतिवार सुबह लगभग चार बजे दिल्ली से ट्रक में रद्दी भरकर मुजफ्फरनगर के तिरुपति पेपर मिल में लेकर जा रहा था। जीटी रोड पर गांव भैंसी में पेट्रोल पंप के पास चलते हुए हुए के ट्रक के इंजन की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता ट्रक ने आग पकड़ ली और पहले केबिन में आग लगी। इसके बाद ट्रक में भरी रद्दी तक आग पहुंच गई। रद्दी में आग लगते ही ट्रक धू-धू कर जलने लगा। चालक शमीम ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हाईवे पर ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलवाया। दमकल कर्मियों ने किसी प्रकार ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक में रखी रद्दी और ट्रक जल चुका था। पेट्रोल पंप के नजदीक ही हादसा हुआ। गनीमत रही कि चिंगारी पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचे ट्रक मालिक अयूब मलिक के रिश्तेदार मुर्सलीम ने बताया कि आग लगने से कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed