फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jija took loan for murder: Killed his sali after gengrape with two me, burnt the deadbody

जीजा ने लोन लेकर कराया मर्डर: सामूहिक दुष्कर्म के बाद की साली की हत्या, ढक्कन से पेट्रोल डालकर शव जलाया

Sat, 01 Feb 2025 09:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 01 Feb 2025 09:13 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में युवती की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके जीजा ने ही की।

विज्ञापन
Jija took loan for murder: Killed his sali after gengrape with two me, burnt the deadbody
आरोपी जीजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की गला दबाकर हत्या और शव जलाने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जीजा ने साली के खर्चे व पैसे मांगने से परेशान होकर अपने दो साथियों की मदद से साली की गला दबाकर हत्या की थी।

विज्ञापन


हत्या करने के बाद शव को पेट्रोल से जला दिया था। इससे पहले तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया। मुख्य आरोपी जीजा ने 40 हजार रुपये बैंक से लिए थे और हत्या करने के बदले बतौर सुपारी में दोनों दोस्तों को तीस हजार रुपये दिए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

एसपी देहात आदित्य बंसल ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती 21 दिसंबर को लापता हो गई थी। दो दिन बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 31 जनवरी को परिजनों ने अपने ही दामाद मेरठ के थाना मवाना के गांव कोल निवासी आशीष व उसके दो दोस्तों पर उनकी बेटी को ले जाने की जानकारी दी।

तब आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सरधना के जंगल में नानू नहर के पास बांस के पेड़ों के बीच से कंकाल बरामद कराया। पुलिस की तीन टीम उनकी तलाश कर रही है। बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र व उनकी टीम ने आरोपी को बडकता पुलिया से गिरफ्तार कर चालान किया है।

यह भी पढ़ें: लड़की एक आशिक दो: दोस्त ने ही दी खौफनाक मौत, दिन में मारा; रात को पेट्रोल डालकर जलाया शव फिर नहर में फेंकी लाश

विज्ञापन

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि साली के खर्च उठाते हुए वह तंगी में आ गया था। परेशान होकर उसने अपने साथ अस्पताल में काम करने वाले सरधना के गांव मंढियाई निवासी शुभम को सारी बात बताते हुए साली को रास्ते से हटाने की बात कही।

शुभम ने अपने गांव के दीपक से उसे मिलवाया। दोनों ने तीस हजार रुपये मांगे। उसने 21 जनवरी को बैंक से 40 हजार का लोन लिया और दस हजार नगद रुपये साथियों को दिए। बीस हजार शुभम के खाते में जमा कराएं।

विज्ञापन

तीनों योजना बनाकर युवती के गांव में गए और उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गए। आशीष व युवती एक साथ स्कूटी पर व दोनों अन्य आरोपी अपने अलग वाहन पर चले। सरधना नानू नहर पटरी के किनारे बांस के घने पेड़ों के बीच जाकर तीनों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर शव को पेट्रोल डाल कर जला दिया और शव पत्तों में छिपा दिया।

इसके बाद तीनों अपने घर चले गए। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी फरार है। पुलिस की तीन टीम उनकी तलाश कर रही है। बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र व उनकी टीम ने आरोपी को बडकता पुलिया से गिरफ्तार कर चालान किया है।

जो सामान पत्नी के लिए लाता, वही साली मांगती थी
उसने कई बार बयान बदले लेकिन बाद में सच बताया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी दौराला में एक अस्पताल में वार्ड ब्वाय का काम करता है। चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके अपनी साली के साथ दो वर्ष पहले से अवैध संबंध थे, जो शौकीन मिजाज थी।

वह जो अपनी पत्नी के लिए सामान लाता था। वही सामान उसकी साली मांगती थी। दो-तीन माह से वह उस पर रुपये और सामान देने का काफी दबाब बनाकर उसे ब्लैकमैल कर रही थी। एसपी सिटी ने बताया कि मौके से युवती के कंकाल के अलावा अधजले कपड़े, अंगूठी, चप्पल व अन्य सामग्री मिली।

ढक्कन से डाला पेट्रोल
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद शव नष्ट करने के लिए उसे जलाया जाना था। ऐसे में पत्तों व पेड़ों में आग न लगे, इसलिए साथ लाए एक लीटर पेट्रोल को बोतल के ढक्कन से शरीर पर डाल कर धीरे-धीरे जलाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed