फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jhansi Rani Park was destroyed in the name of beautification

सुंदरीकरण के नाम पर उजाड़ दिया गया झांसी रानी पार्क

Tue, 19 Oct 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Rani Park was destroyed in the name of beautification
मुजफ्फरनगर के झांसी रानी पार्क में सामान रखकर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के बीचोबीच स्थित झांसी रानी पार्क सुंदरीकरण के नाम पर पूरी तरह से उजाड़ दिया गया है। एक ओर जहां पार्क के अगले हिस्से को काटकर सड़क बना दी गई, जिसका प्रयोजन आज तक सिद्ध नहीं हो पाया और सड़क आवाजाही के लिए नहीं खोली गई। वहीं, पार्क में खड़े हरे-भरे कई पेड़ भी काटकर खुर्द-बुुर्द कर दिए गए। पालिका प्रशासन अब ठेकेदार को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच स्थित झांसी रानी मूर्ति के आसपास क्षेत्र को करीब एक दशक पूर्व सुंदरीकरण कर वहां पार्क बनाया गया था। इस पार्क में हरे-भरे हिस्से में बैठने के लिए पेड़ों के नीचे बैंच लगाने के साथ ही अगले हिस्से में रंगीन गोलाकार फव्वारा भी लगाया गया था। वहीं, पार्क में लाइटों की भी व्यवस्था की गई थी। इस पार्क में एक बार फिर से करीब एक साल पूर्व सौंदर्यीकरण के नाम पर काम शुरू किया गया, लेकिन इससे इस पार्क की सूरत सुधरने के बजाये पूरी तरह से बिगाड़कर रख दी गई है।
विज्ञापन

पार्क के अगले हिस्से को काटकर वहां राउंड-अबाउट बनाने के लिए सड़क का निर्माण कर दिया गया, लेकिन आज तक इस सड़क को आवाजाही के लिए नहीं खोला गया। जिससे वहां ठेली विक्रेताओं के अवैध कब्जे हो चुके हैं। पार्क के अगले हिस्से को काटने के साथ ही पार्क में खडे़े कई हरे-भरे पेड़ भी काटकर खुर्द-बुर्द कर दिए गए हैं। यही नहीं, पार्क में लगाया गया रंगीन फव्वारा भी सालों से बंद पड़ा है, तो लाइटें भी गुम हो चुकी हैं। पार्क के चारों ओर अब केवल अवैध कब्जे और अतिक्रमण ही दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क के सुंदरीकरण का ठेका जिस ठेकेदार को दिया गया था, उसने पार्क में काम तो शुरू किया, लेकिन इसे पूरा नहीं किया। पार्क के अगले हिस्से में राउंड-अबाउट के लिए सड़क बनाई गई थी, जिसका निर्माण भी आज तक ठेकेदार द्वारा पूरा नहीं कराया गया है। अब इस ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।- अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed