{"_id":"5b01c1144f1c1bd3408b6b00","slug":"jds-national-secretary-general-neel-lohit-nadar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का 2019 के चुनाव में कर्नाटक जैसा हाल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का 2019 के चुनाव में कर्नाटक जैसा हाल होगा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 21 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खतौली में प्रेसवार्ता करते जेडीए पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खतौली में जेडीएस के राष्ट्रीय महासचिव ए. नील लोहित नाडार ने कहा भाजपा का 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक जैसा होल होगा। उन्होंने कर्नाटक में जदएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाने का न्योता देने को वहां की जनता की जीत बताया।
कलकत्ता रिसोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि भाजपा कर्नाटक में छलकपट से सरकार बनाना चाहती थी। वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हैं। केंद्र की भाजपा सरकार गरीब व मजदूरों की सरकार नहीं है। यह सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है।
केंद्र की भाजपा सरकार से गरीब, व्यापारी, किसान पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता केंद्र से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेके फैजान ने कहा कर्नाटक में जदएस और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार बनेगी तो वहां की जनता का विकास होगा। पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड के राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप व चौधरी सुनील मौजूद आदि रहे।