फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   JCB goes on encroachment despite protests

विरोध के बावजूद अतिक्रमण पर चली जेसीबी

Mon, 13 Jan 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
JCB goes on encroachment despite protests
अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने का विरोध करते लोग - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जी का जंजाल बने अतिक्रमण पर सोमवार को प्रशासन की जेसीबी चली तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक स्थान पर प्रशासनिक कर्मियों को विरोध का सामना भी करना पड़ा। मगर उसके बावजूद प्रशासन ने स्थाई अतिक्रमण हटाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका और प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटवाने के लिए सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर पहुंची तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मुजफ्फरनगर चुंगी से लेकर मंगलौर बस स्टैंड तक हाईवे किनारे किए गए स्थाई अतिक्रमण को हटवाया। हाईवे स्थित एक होटल के बाहर किए गए अतिक्रमण को टीम हटाने लगी तो होटल स्वामी विरोध करते हुए कर्मियों के साथ उलझ गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए होटल के बाहर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया, साथ ही एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हाईवे से अतिक्रमण हटवाए जाने की जानकारी मिलते ही बाजारों में रेहड़ी आदि लगाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वह इधर उधर हो गए। एसडीएम का कहना है कि प्रतिदिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। जिस किसी स्थान पर भी अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे सख्ती के साथ हटाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

बाजारों में अतिक्रमण से अधिक ई-रिक्शा बनी समस्या
देवबंद। नगर के मुख्य बाजारों में जहां लोग अतिक्रमण से परेशान हैं वहीं इससे बड़ी समस्या ई-रिक्शा से हो रही है। पाबंदी के बावजूद नगर के बाजारों में धडल्ले से ई-रिक्शा गुजर रहे हैं जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पूर्व में व्यापारियों के साथ बैठक में एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी और इनके रूट तय किए जाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक न तो इनका मार्ग तय हो पाया और न ही बाजारों में इनके प्रवेश पर पाबंदी लगी। इतना ही नहीं दिन के समय बाजारों में भारी वाहन भी प्रवेश कर रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ी दुघर्टना हो सकती है।

प्रशासन द्वारा हाईवे किनारे से ध्वस्त किया गया अतिक्रमण

प्रशासन द्वारा हाईवे किनारे से ध्वस्त किया गया अतिक्रमण- फोटो : DEVBAND

हाईवे से अतिक्रमण हटाती जेसीबी

हाईवे से अतिक्रमण हटाती जेसीबी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed