फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jayant reached Sisauli, Tikait blessed

सिसौली पहुंचे जयंत, टिकैत ने दिया आशीर्वाद

Sun, 06 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jayant reached Sisauli, Tikait blessed
मुजफ्फरनगर : सिसौली में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह को आशीर्वाद देते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकै? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और दोनों ने साथ खाना खाया। जयंत सिंह चलने लगे तो भाकियू अध्यक्ष ने उनके सिर पर हाथ रखा। सियासी गलियारों में दिनभर यह मुलाकात चर्चा का विषय रही। टिकैत ने कहा कि किसान भाजपा से निराश है। सर्वसमाज को अब धरती की पुकार समझ लेनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह का काफिला कसबे की पट्टी चौधरान स्थित भाकियू अध्यक्ष के आवास पर पहुंचा। रालोद अध्यक्ष ने बघरा जाने से पहले टिकैत के साथ दाल-रोटी खाई और किसानों के मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान टिकैत के आवास पर सैकड़ों किसान एकत्र हो गए। मुलाकात के बाद टिकैत ने कहा कि सर्वसमाज और किसानों को सब समझ जाना चाहिए। दिल्ली के बॉर्डर पर इतने लंबे आंदोलन के बावजूद भाजपा ने किसानों को हक नहीं दिया। किसान मारे गए, लेकिन भाजपा किसानों पर टिप्पणी करती रही। किसान उस दुख को कभी नहीं भुला सकेंगे। दिनभर सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में इस मुलाकात की चर्चा रही।
विज्ञापन

सिसौली मेरा परिवार है : जयंत सिंह
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि सिसौली मेरा परिवार है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से वह आशीर्वाद लेने आए हैं। सर्वसमाज के लोग भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए एक हो गए हैं। किसानों को इसी भाजपा सरकार में 13 महीने बॉर्डर पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा तीन पीढ़ियों का नाता : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमारा तीन पीढ़ियों का साथ है। खाप चौधरी होने के नाते कई जिम्मेदारियां है, लेकिन चीजें नहीं बोल सकते। लेकिन यह साफ हो गया है कि जनता अब बदलाव चाहती है। किसान भाजपा से बेहद निराश है। दिल्ली में जो हुआ वह ठीक नहीं था।

35 साल से जल रही जोत में चढ़ाया घी
सिसौली में पिछले 35 साल से जल रही अमर ज्योति पर रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने घी चढ़ाया। करमूखेड़ी आंदोलन के दौरान यह ज्योति जलाई गई थी। तब से अब तक किसानों ने इस ज्योति को बुझने नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed