फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jat Mahasabha's annual festival and public representatives honor ceremony in Jansath

बोले केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, शिक्षा के बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता

Sun, 03 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jat Mahasabha's annual festival and public representatives honor ceremony in Jansath
जानसठ के गांव जंधेड़ी में जाट महासभा वार्षिकोत्सव एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बोलते केंद? - फोटो : KHATAULI
जानसठ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित कराएं। समाज में फैली बुराइयों को भी हम सबको मिलकर दूर करना होगा, तभी समाज और देश आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन

रविवार को गांव जन्धेड़ी में जाट महासभा का वार्षिकोत्सव एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जाट महासभा को अपनी ताकत दिखाने के लिए सबको इकट्ठा होकर रहना होगा। किसी के बहकावे में ना आए, क्योंकि संगठन में ही हमेशा ताकत होती है। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं, उच्च शिक्षा ही परिवार व समाज की तरक्की का दर्पण होती है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने कहा कि हमें अपने बच्चों की तरक्की के लिए उन्हें नशाखोरी से दूर ले जाना होगा। आज प्रतिस्पर्धा के युग में बच्चों को हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन

समारोह में 13 ग्राम प्रधानों, एक जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा तथा ब्लाक प्रमुख जानसठ नरेंद्र सिंह को संजीव बालियान द्वारा सम्मानित किया। अध्यक्षता जगदीश बालियान ने और संचालन संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. एसके काकरान, मनु सिंह ऑस्ट्रेलिया, राजवीर सिंह कमिश्नर डायरेक्टर दिल्ली पुलिस, राजेंद्र पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, यशवीर सिंह, मनोज राठी, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed