फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jat Mahasabha honored the meritorious students

Muzaffarnagar News: जाट महासभा ने किया मेधावियों का सम्मानित

Mon, 29 Sep 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jat Mahasabha honored the meritorious students
जाट महासभा की और से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते हुए भाकियू
मुजफ्फरनगर। जाट महासभा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में नाम चमका रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि गठवाला खाप के स्वर्गीय बाबा हरिकिशन मलिक को मरणोपरांत जाट रत्न सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थित पंजाबी बरातघर में समारोह का शुभारंभ भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि रामवीर तोमर और भरत बालियान रहे। अध्यक्षता कर रहे सुदिति ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी के चेयरमैन डॉ. राममोहन ने नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। शौर्य रघुवंशी को सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए 11 हजार की धनराशि स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सृष्टि देशवाल, सूर्य प्रताप राठी, साक्षी को भी 11 हजार की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। उत्तरा मलिक, उर्वी चौधरी, अदिति उज्जवल, राजहंस को 2100 रुपये का चेक प्रदान कर उत्साहवर्द्धन किया। खिलाड़ी अंशु राठी को 5100 रुपये का चेक वितरित कर उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संचालन महासचिव जयवीर सिंह ने किया। कोषाध्यक्ष राकेश बालियान, संरक्षक मंडल में देवी सिंह वर्मा, यशपाल सिंह, अमित चौधरी, सचिन राणा, सतीश मलिक, कृषि विभाग के सचिव सुभाष चौधरी और लेफ्टिनेंट अभिषेक सहारावत शामिल रहे।

जाट महासभा की और से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते हुए भाकियू

जाट महासभा की और से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते हुए भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed