फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jat General Assembly supported CAA

जाट महासभा ने सीएए का समर्थन किया

Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jat General Assembly supported CAA
जानसठ में आयोजित बैठक में सीएए का समर्थन करते जाट महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। जाट महासभा की बैठक में वक्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून देश की अखंडता और सुरक्षा को लेकर बनाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डाक बंगले पर जाट महासभा की बैठक जाट महासभा के अध्यक्ष एवं एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चेयरमैन नरेंद्र सिंह ने कहा कि जाट महासभा अराजनैतिक संगठन है। भाजपा द्वारा सीएए का कानून आज की परिस्थितियों को देखते हुए देश की अखंडता व सुरक्षा को लेकर जरूरी था। जिसका जाट महासभा भी समर्थन करती है। आनंदपाल सिंह राठी ने कहा कि आज का युवा अपनी संस्कृति व विरासत को भूल कर नशे की ओर जा रहा है। हमें अपने बच्चों को इस लत से दूर कर शिक्षा की ओर ले जाना चाहिए तथा समाज में जो कुरीतियां फैली हुई है, उसे भी समाज के लोग दूर करने का काम करें। संचालन संतोष वर्मा व सभासद अश्वनी चौधरी ने किया। राजवीर सिंह, धर्मेेंद्र आर्य, चंद्र प्रकाश सिंह, अरविंद, अनिल कुमार, इकबाल सिंह, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed