{"_id":"625da8afdd57433d98347b72","slug":"jansath-nagar-panchayat-32-crore-budget-passed-in-board-meeting-khatauli-news-mrt5850644148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानसठ नगर पंचायत : बोर्ड बैठक में 32 करोड़ का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानसठ नगर पंचायत : बोर्ड बैठक में 32 करोड़ का बजट पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 32 करोड़ रुपयों का अनुमानित बजट बहुमत के साथ पारित किया गया। इसके अलावा कस्बे के विकास के लिए लाखों रुपये के प्रस्ताव भी पारित हुए। इस दौरान सभासद दो गुटों में बोर्ड की बैठक में बैठे। इसके बावजूद भी बजट व प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया।
सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर वर्ष 2022 व 23 का वार्षिक बजट को लेकर बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा की गई। बोर्ड बैठक में सभासद दो गुटों में बैठे हुए थे। वही एक गुट द्वारा बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने के बाद भी 23 करोड़ रुपये के अनुमानित का बजट पेश किया गया। जिसे 11 सभासदों द्वारा सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज के आसपास का सौंदर्य करण, नलों का रिबोर, मरम्मत का कार्य, नालों की सफाई, विकास कार्यों आदि का बजट रखा गया।
वहीं कस्बे में तालाबों के सुंदरीकरण व विकास कार्यों के भी लाखों रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि कस्बे का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। जो विकास छूट गए हैं, उन्हें शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। संचालन अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला द्वारा किया गया। बैठक में सभासद लक्ष्मी देवी, अब्दुल्लाह कुरैशी, रियासत,
विज्ञापन
मोनिका कांबोज, जमशेद, बाबर अंसारी, शब्बो, विवेक उपाध्याय व नामित सभासद विशाल सैनी, गौरव भटनागर, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।