फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Janasath's hopes on better work topped

बेहतर कार्य पर जानसठ की आशाएं रहीं अव्वल

Sun, 01 Mar 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Janasath's hopes on better work topped
आशा सम्मेलन में मौजूद राज्यमंत्री कपिलदेव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित आशा सम्मेलन में अच्छा कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। जानसठ ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य पर प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

जानसठ रोड के एक बैंक्वेट हाल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने किया। राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा, आशाएं अपना कार्य पूरी लगन, मेहनत के साथ कर रही हैं और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नई मिसाल कायम कर रही हैं। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि आशाओं के सामने अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन वे अपने दायित्वों को बेहतर तरीके से निभा रही हैं। जानसठ ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता अंशिका, रीमा, रविता, सुमन, ममता, पूनम, रीना, कुंती, संतोष को समूह नृत्य प्रस्तुत करने पर प्रथम स्थान मिला। मोरना ब्लॉक की मंजू, मालती, बीना, बबीता, मूर्ति, कृष्णा, पिंकी, राजवती, मोनिका के समूह नृत्य को दूसरा तथा नगरीय क्षेत्र की आशा पूनम शर्मा, रूचि, रंजना, प्रीति को तीसरा स्थान मिला। विजेता आशाओं एवं स्वयंसेवी संस्था प्रयत्न को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर जानसठ ब्लॉक की प्रेमलता को प्रथम, लोकेश को द्वितीय, कोमल को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

ब्लॉक शाहपुर से आशा रानी, सविता व समीना, बुढ़ाना से शबनम, सरवरी द्वितीय व बेबी, चरथावल से बबली, अनिता व रीना, बघरा से संतोष, संगीता व चांद तारी, पुरकाजी से नीलम, गीता व कमलेश, ब्लॉक सदर से सुशीला, आशमा व निशा रानी, मोरना से राजेश, राजवती व चंद्रकला, गालिबपुर से ओमकली, ब्रिजेश व सुनीता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला। डीएम सेल्वा कुमारी जे तथा सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने उन्हें चेेक प्रदान किए। वर्ष 2019-20 में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशा संगिनी शर्मिला, पूनम एवं निर्मला को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में एडीएम अमित कुमार, सीएमएस डा. अमिता गर्ग, एसीएमओ डा. वीके सिंह, डा. शरण सिंह, डा. एसके अग्रवाल, डा. घनश्यामदास आदि रहे। संचालन डा. गीताजंली वर्मा ने किया।

आशा सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती आशाएं।

आशा सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती आशाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed