फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jan Vishwas Yatra will reach today, welcome at 35 places

35 स्थानों पर होगा जनविश्वास यात्रा का स्वागत

Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra will reach today, welcome at 35 places
नुमाईश पंडाल में आशा सम्मेलन में मौजूद आशाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आज पहुंचेगी जनविश्वास यात्रा, 35 स्थानों पर स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि जन विश्वास यात्रा का जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के 35 स्थानों पर स्वागत होगा। प्रदेश सरकार के तीन मंत्री यात्रा के साथ रहेंगे।
गांधीनगर में भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में सिसौदिया ने बताया कि रथ के साथ 10 बड़ी कारों में यात्रा से जुड़े व्यवस्थापक चलेंगे। 20 दिसंबर को बिजनौर बैराज पर सुबह साढ़े नौ बजे स्वागत होगा। जिले में मीरापुर तिराहा (मोंटी रिर्साट), जानसठ, भूड़ तिराहा खतौली, घंटाघर चौक खतौली, अलकनंदा खतौली, मंसूरपुर, पुरबालियान, सोहजनी चौकी, चाँदपुर, शाहपुर, पुरबालियान, बुढाना मोड, वहलना चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, महावीर चौक के बाद रात्रि विश्राम सदर विधानसभा में करेगी।
विज्ञापन

21 दिसंबर को यात्रा पुरकाजी विधानसभा के पचैंडा, रामपुर तिराहा, रोहाना टोल से जनपद सहारनपुर के लिए रवाना होगी। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुषमा पुंडीर, विजय सैनी, प्रवीण शर्मा, रोहिल वाल्मीकि, सुधीर खटीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के साथ बैठक की
जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने यात्रा को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, सदस्य पिछड़ा आयोग जगदीश पांचाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, चेयरमैन सहकारी बैंक सतपाल पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, रूपेंद्र सैनी, सुधीर सैनी, राजपाल सिंह जुड्डा, यात्रा संयोजक राजीव गुर्जर समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

गांधी नगर भाजपा कार्यालय पर जन विशवास यात्रा के संबध में  वार्ता करते भाजपा जिला प्रभारी सतेन्द्?

गांधी नगर भाजपा कार्यालय पर जन विशवास यात्रा के संबध में वार्ता करते भाजपा जिला प्रभारी सतेन्द्?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed