फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jammu and Kashmir moving towards prosperity under the able leadership of Prime Minister: Swatantra Dev Singh

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में खुशहाली की तरफ बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर : स्वतंत्र देव सिंह

Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir moving towards prosperity under the able leadership of Prime Minister: Swatantra Dev Singh
देवबंद के जडोदाजट गांव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देवंबद सिंह का स्वागत करते नेता - फोटो : DEVBAND
प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में खुशहाली की तरफ बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर : स्वतंत्र देव सिंह
विज्ञापन

देवबंद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाई गई है। इससे आज कश्मीर खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है।
बृहस्पतिवार को लखनऊ से सहारनपुर जाते समय लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह के पैतृक गांव जड़ोदाजट में अभिनंदन समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर में जो आतंकवादी गतिविधियां होती थी, वर्तमान में समाप्त हो गई हैं। आज कश्मीर में दलितों, शोषितों और वंचितों को पूरा सम्मान ही नहीं मिल रहा बल्कि केंद्र सरकार की संपूर्ण योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। बल्कि चार साल की सेवा के बाद 25 फीसदी युवाओं को सेना में ही देश सेवा करने का मौका मिलेगा। बचे हुए 75 फीसदी युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टरों में नौकरी की अपार संभावनाएं बनेंगी। युवा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में न पड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखे। इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह और राज्यमंत्री जसवंत सैनी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने फूलों की विशाल माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भव्य स्वागत किया। वहीं, इससे पूर्व रोहाना टोला प्लाजा पर भी उनका भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह में ये नेता रहे मौजूद
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक किरत सिंह, मुकेश चौधरी, मेयर संजीव वालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, नानौता ब्लॉक प्रमुख ऋषिपाल राणा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता, डॉ. कांता त्यागी, रेणु दत्ता, शुभलेश शर्मा, दुर्गेश सिंह, डॉ. सुखपाल सिंह, जिपं सदस्य विजय बिट्टू, भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, सोनित कश्यप, अनिरुद्ध त्यागी, अरुण गुप्ता, हरीश त्यागी, राममोहन सैनी व नितिन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed