{"_id":"5e079dde8ebc3e879f4a9378","slug":"jamiat-demonstrated-against-caa-devband-news-mrt461006652","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में जमीयत ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के विरोध में जमीयत ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सहारनपुर: देवबंद में ईदगाह मैदान में धरने को संबोधित करते जमीयत के जिलाध्यक्ष मौलाना जहूर कासमी
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। प्रशासन की कार्रवाई की धमकी के बाद जमीयत उलमा-ए-हिंद ने शनिवार को ईदगाह मैदान में सीएए के विरोध में आवाज बुलंद की। इस मौके पर दो टूक कहा गया कि कार्रवाई की धमकी देकर डराने वाले उनके खिलाफ कोई एक्शन लेकर दिखाएं। इस दौरान मौके पर जमीयत के 350 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी, जिन्हें मौके पर ही छोड़ दिया गया। इस कार्यक्रम में मौलाना महमूद मदनी मौजूद नहीं थे।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा करने वाले जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) ने शनिवार को ईदगाह मैदान में धरना देकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए सीएए कानून को वापस लेने की मांग की। अध्यक्षता कर रहे जमीयत के जिलाध्यक्ष मौलाना जहूर कासमी ने कहा कि जमीयत शांतिपूर्ण तरीके से सीएए का विरोध कर रहा है, लेकिन शासन प्रशासन में बैठे लोग उकसाने वाले बयान दे रहे हैं। शायद उन्हें जमीयत के इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद ने आजादी की लड़ाई में अहम किरदार निभाया और अंग्रेजों के चंगुल से मुल्क को आजाद कराया। मौलाना जहूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कानपुर, बिजनौर समेत अन्य जनपदों में शांतिपूर्ण ढंग से सीएए का विरोध कर रहे लोगों को प्रशासन ने सीएम के आदेश पर कुचलने का कार्य किया जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश में हक की आवाज बुलंद करने वालों को दंगाई कहकर संबोधित किया जा रहा है। इतना ही नहीं जो हमें लूट रहे हैं वो ही हमें कार्रवाई करने की धमकियां दे रहे हैं। जो बर्दाश्त के लायक नहीं है। जिला सचिव जहीन अहमद ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि वह बताएं कि आपकी पार्टी के जिन 200 विधायकों ने अपनी मांगों के लिए विधानसभा में धरना दिया था क्या उन्हें भी दंगाई घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में एनआरसी लगाने वालों को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया। इससे सबक लेना चाहिए। धरनास्थल पर 350 जमीयत कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी, जिन्हें एसडीएम राकेश सिंह ने मौके पर रिहा कर दिया। इस दौरान एसपी देहात विद्या सागर मिश्र व सीओ चौब सिंह पुलिस फोर्स के साथ धरनास्थल पर मौजूद रहे। इस मौके पर महमूद बस्तवी, मौलाना इब्राहीम कासमी, उमैर उस्मानी, मौलाना रिजवान-उल-हक, मौलाना सगीर कासमी, मौलाना शमशाद, मौलाना मुफ्ती अहमद समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सहारनपुर: देवबंद में जमीयत के धरने में मौजूद लोग- फोटो : DEVBAND

सहारनपुर: देवबंद में धरनास्थल पर हाथों में नारा लिखी तख्ती लेकर सीएए का विरोध करता एक बुजुर्ग- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन