{"_id":"5b63563e4f1c1b9e3e8b4d8b","slug":"jain-saint-s-video-viral-episode","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल प्रकरण : बेटी के साथ अनहोनी का डर, हमें भी जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल प्रकरण : बेटी के साथ अनहोनी का डर, हमें भी जान का खतरा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कमरे से बाहर झांकते दिख रहे जैन संत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मुनि से जुड़े वीडियो वायरल प्रकरण और एमटेक की छात्रा के अपहरण मामले ने तूल पकड़ लिया है। 28 जुलाई को हरिद्वार जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से लापता हुई खतौली निवासी छात्रा के पिता ने बहादराबाद थाने में जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों को आशंका है कि उनकी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है। साथ ही उनके परिवार पर जान का खतरा है। उन्होंने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो में उन्हीं की बेटी है।
खतौली के एक मोहल्ला निवासी छात्रा करीब छह दिनों से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दिल्ली रोड पर स्थित शैक्षणिक संस्थान से 28 जुलाई से गायब है। बेटी के लापता होने की सूचना पर परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर उसका पता नहीं चला। 31 जुलाई को बहादराबाद थाने में छात्रा के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जैन मुनि नयन सागर पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया गया है।
एमटेक की छात्रा के मामले में जैन मुनि का नाम आने के बाद जैन समाज में खलबली मच गई है। इसी बीच वायरल हुए वीडियो में भी जैन मुनि के साथ लापता छात्रा दिखाई दे रही है। मुकदमे के वादी सुनील कुमार जैन ने बताया कि बेटी की सहपाठी ने उन्हें उसके गायब होने की सूचना दी थी। वह इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, मगर बेटी की कोई जानकारी नहीं मिली। उसके फोन नंबरों पर संपर्क किया, लेकिन दोनों फोन बंद मिले।
विज्ञापन
एमटेक की पढ़ाई के साथ ही बेटी प्राईवेट जॉब भी करती है। दो दिन तक कोई पता नहीं चलने पर 31 जुलाई को हरिद्वार के बहादराबाद थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्हें शक है कि जैन मुनि नयन सागर ने बेटी का अपहरण किया है। उनका आरोप है कि जैन मुनि ने उनकी बेटी को बरगला रखा है। बहादराबाद पुलिस ने भी बरामदगी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने माना कि वायरल हुई वीडियो में उन्हीं की बेटी है।
छात्रा के पिता ने जैन समाज से मांगी मदद
खतौली। वीडियो वायरल मामले से आक्रोशित जैन समाज के कुछ लोगों ने बैठक कर आरोपी जैन मुनि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार को इस मामले को लेकर बाजार बंद की भी घोषणा की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। सुशील जैन, प्रवीण जैन, सुनील जैन, मधुकर जैन, अमित जैन, सुरेंद्र जैन आदि ने मोहल्ला सराफान में हुई बैठक में भाग लिया। पीड़ित पिता ने सकल जैन समाज से बेटी की बरामदगी को सहयोग मांगा है। हालांकि प्रकरण में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
वहलना प्रवास के दौरान बनी वीडियो हुई वायरल
मुजफ्फरनगर। वहलना में जून माह में प्रवास के दौरान की वीडियो में खतौली की छात्रा और जैन मुनि की संदिग्ध गतिविधियां सामने आई है। जैन मुनि की ओर से इस वीडियो को मलयेशिया से वायरल करने की बात कहते हुए इसे एक साजिश बताया था।
वीडियो किसने वायरल किया, इसके पीछे कितनी सच्चाई, क्या वीडियो के पीछे किसी की साजिश है? ऐसे तमाम सवालों को लेकर जैन समाज में देश से विदेश तक हलचल मची है। वीडियो वायरल प्रकरण में सुर्खियों में आए जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज का भविष्य लापता छात्रा के बयान पर टिका है। जैन मुनि का दावा है कि यह वीडियो मलयेशिया से वायरल किया गया है।
प्रसिद्ध जैन मुनि नयन सागर एक वायरल वीडियो को लेकर आरोपों के घेरे में आए गए है। वहलना प्रवास के दौरान की सामने आई वायरल वीडियो से हर कोई सन्न है। वीडियो क्लिप में 23 और 24 जून की रात में वहलना स्थित आवासीय परिसर में जैन मुनि और खतौली की एमटेक की छात्रा की संदिग्ध गतिविधियां दिख रही है।
श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन और महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि 25 जून की प्रात: 9.15 बजे जैन मुनि ने मुनीम कालोनी के लिए विहार किया था। अचानक मामले में नया मोड़ तब आया जब वीडियो में दिख रही छात्रा हरिद्वार के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से 28 जुलाई को लापता हो गई।
बहादराबाद थाने में छात्रा के पिता ने जैन मुनि नयन सागर पर बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। वीडियो वायरल प्रकरण में खुद सफाई देने के लिए जैन मुनि को आगे आना पड़ा। उन्होंने अपना खुद का वीडियो बनवाकर प्रकरण पर सवाल उठाए। वायरल वीडियो के बाद मुजफ्फरनगर और खतौली में जैन समाज में सुगबुगाहट हो चुकी थी।
सवाल कई हैं, जिसका सच लापता छात्रा ही बता सकती है। वीडियो के पीछे किसी साजिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि वहलना समिति का कहना है कि छह दिन की बाद की वीडियो अपने आप डिलीट हो जाती है। ऐसे में तय है कि पूरे प्रकरण में किसी की निगाह थी। उसने सीडीआर से ये क्लिप चुराई है।
वायरल वीडियो में दिख रही संदिग्ध गतिविधि
वीडियो क्लिप में 23 और 24 जून की रात में वहलना स्थित आवासीय परिसर में जैन मुनि और खतौली की एमटेक की छात्रा की संदिग्ध गतिविधियां दिख रही है। छात्रा गैलरी में खाली टॉप में मोबाइल हाथ में लिए घूमती दिखती है, थोड़ी देर बाद जैन मुनि उसके कमरे में प्रवेश करते है।
अन्य क्लिप में छात्रा के कमरे से दरवाजा खुलने पर पहले जैन मुनि झांकते है, फिर निकल कर चले जाते है। तभी छात्रा भी केवल टॉप पहने कमरे से झांक कर गैलरी देखती है और दरवाजा बंद कर लेती है। ऐसी ही एक क्लिप में जैन मुनि के बरामदे में तौलिये से पसीना पौंछ रहे है। फिर एक स्थान पर बैठ जाते है। थोड़ी देर बाद पेंट कुर्ती में छात्रा आती है और मुनि के कमरे में प्रवेश कर जाती है। छात्रा के कमरे में आते जाते हुए जैन मुनि अपने साथ कमंडल और पिंछी रखे हुए है।
जैन मुनि ने सुलझाया था विवाद
मुजफ्फरनगर। खतौली की लापता छात्रा की उम्र 26 साल है और उसका तलाक हो चुका है। दिल्ली में उसकी शादी हुई थी। पति से अनबन के बाद यह मामला जैन मुनि नयन सागर के समक्ष रखा गया था। उन्हीं के प्रयास से दोनों परिवारों में संबंध विच्छेद की सहमति बनी थी।
तभी एमटेक की छात्रा जैन मुनि के संपर्क में आई। उसके पिता सुनील कुमार जैन ने कहा कि बेटी की शादी कर दी थी, लेकिन कुछ समय बाद उसका तलाक हो गया। एमटेक की पढ़ाई के लिए उसने हरिद्वार के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लिया। जैन मुनि के खतौली प्रवास के दौरान पर बेटी उनका सत्संग सुनती थी।
वहलना प्रबंध समिति ने कहा, घटना से कोई संबंध नहीं
मुजफ्फरनगर। अतिशय क्षेत्र वहलना में हुई बैठक में श्री दिगंबर जैन प्रबंध समिति ने वीडियो वायरल प्रकरण से समाज को अवगत कराने का निर्णय लिया। अध्यक्ष राजेश जैन की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने कहा कि उपाध्याय नयन सागर जी की 30 साल की साधना को कलंकित करने की साजिश वहलना के नाम से प्रचारित की गई है।
यह क्षेत्र और जैन मुनि की प्रतिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगाने के लिए किया गया है। इस घटना से वहलना क्षेत्र और कमेटी का कोई संबंध नहीं है। बैठक में नरेंद्र कुमार जैन, श्रेयांश कुमार, वीरेंद्र कुमार जैन, पंकज जैन, राजकुमार जैन, पवन जैन, जितेंद्र जैन, रजनीश जैन, सतीश जैन, दिनेशचंद्र जैन, डॉ चंद्रकुमार जैन, सुभाष जैन, शशांक जैन, संजय जैन, राजीव जैन, चंद्रमोहन जैन, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।
आर्यन बैंक्वेट हॉल में हुई भारतीय सकल जैन समाज की बैठक में अपह्त छात्रा की सीएम उत्तराखंड से बरामदगी की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रकरण में जैन मुनि का नाम जोड़ना अफसोस जनक है। आरोपों की सीबीआई जांच कराई जाए। धार्मिक पैनल गठित कर आरोपों के आधार की जांच भी कराई जाए। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं संचालन महामंत्री संजय जैन ने किया। राजीव जैन, प्रदीप जैन, विपिन जैन, अमित जैन, गौरव जैन, दीपक जैन, राजकुमार जैन, अजय जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।